Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा की दी 11 सीटें, अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    यूपी: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा की दी 11 सीटें, अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    यूपी: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा की दी 11 सीटें, अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
    नई दिल्ली. बिहार में राजनीतिक संकट के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है. समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीट देने की घोषणा की है. अखिलेश ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है, ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा. इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति इतिहास बदल देगी.

     

     

    इस समय यह ऐलान इसलिए भी है महत्वपूर्ण

    जानकारी के अनुसार हाल ही में लोकसभा चुनावों को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी. इस बैठक में यूपी में सीट शेयरिंग पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई थी. जिसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यह ऐलान किया है. उनका यह ऐलान इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार के फिर एनडीए के साथ जाने की अटकलें तेज हैं. इससे पहले पंजाब में आप पार्टी पहले ही यहां की 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लडऩे के संकेत दे चुकी है. यहां तक की आप ने इसके लिए 40 प्रत्याशियों के नाम भी शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं.

     

     

    उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं

    इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने वेस्ट बंगाल में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के साथ वोट शेयरिंग में रुचि नहीं दिखाई है. यहां आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं. जानकारी के अनुसार साल 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी यहां अपना दल (एस) के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी. नतीजों पर गौर करें तो लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने यहां कुल 62, अपना दल (एस) ने 2, कांग्रेस 1, बीएसपी ने 10 और सपा ने कुल 5 सीटों पर जीत हासिल की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजय सद्भावना मार्केट में धूमधाम से 75वां गणतंत्र दिवस मनाया मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिथिलेश यादव के द्वारा झंडा तोलन किया गया
    Next Article बिहार के सियासी गलियारों में हंगामा ,चिराग पासवान ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.