आज मेरे लिए ऐतिहासिक दिन है मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब मान रही हूं की मुझे झारखंड के मुख्यमंत्री श्रीमान रघुवर दास जी के द्वारा बुके देकर सम्मान के साथ बीजेपी पार्टी में ज्वाइनिंग करवाई गई मैं माननीय मुख्यमंत्री साहब का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं और साथ में बीजेपी के सभी नेतागण और कार्यकर्ता गण इन सभी का भी मैं तहे दिल से धन्यवाद करती हूं और यह आज संकल्प की हूं कि जैसे भी हो नाला में और जामताड़ा में इस बार बीजेपी की सरकार लानी है इसके लिए जी तोड़ मेहनत करूंगी और साथ में लोगों के हित के लिए हमेशा कार्यरत रहूंगी. उक्त बातें प्रिया सिंह दत्ता ने कही
