Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने दुमका के जामा स्थित वैसा गांव में बैंबू एंड नेचुरल फाइबर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ गामरा और गोड्डा के सुंदरपहाडी यूनिट का उदघाटन किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने दुमका के जामा स्थित वैसा गांव में बैंबू एंड नेचुरल फाइबर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ गामरा और गोड्डा के सुंदरपहाडी यूनिट का उदघाटन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री जी…बांस के उत्पादों की बिक्री हमारे लिए आय का स्रोत बना….*
    ====================
    *जामा, दुमका*
    =====================
    *मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने दुमका के जामा स्थित वैसा गांव में बैंबू एंड नेचुरल फाइबर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ गामरा और गोड्डा के सुंदरपहाडी यूनिट का उदघाटन किया*
    ===================
    *बांस उद्योग आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम*

    *—मुख्यमंत्री, रघुवर दास*
    ===================
    *दुमका।*
    दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। झारखंड में जो हमारे हस्तशिल्पकार हैं उनके रोम रोम में कला है। आप कलाकारों की इस कला को समय की मांग के अनुरूप थोड़ा और हुनर देकर आपके उत्पादों को विदेशी बाजार में उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए उद्योग विभाग लगातार कार्य कर रहा है। विभाग ने संताल परगना की महिलाओं को बांस के उपकरण एवं नवीन तकनीक देकर जो मदद की है। उसके लिए उद्योग विभाग के सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों व कर्मियों को धन्यवाद। बांस के उत्पादों की बिक्री कर यहां के लोग अपनी मेहनत से गरीबी रेखा से बाहर निकालने में समर्थ होंगे। उद्योग विभाग ने संताल परगना के लोगों के लिए बांस कारीगरी के अवसर प्रदान कर रही है। इससे यहां के लोगों की आय में वृद्धि करने का मौका मिला है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने जामा प्रखंड स्थित ईयसएएफ कारखाना भ्रमण के दौरान कारीगरों से कही।

    *बांस के उत्पाद आर्थिक स्वावलंबन का बन सकता है वाहक*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय को दोगुनी करना हमारी प्राथमिकता है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बांस के उद्योग में कई संभावनाएं हैं। इसलिए हमारी कोशिश यही रहनी चाहिए की बांस के उत्पाद को बढ़ाया जाए। झारखंड में बांस सबसे अधिक मात्रा में उपलब्ध है। आज के दिन इस यूनिट से बांस के कारीगरों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। यह कार्य राज्य में रोजगार के साथ-साथ विकास का एक बेहतर माध्यम है। झारखंड की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक बेहतर मौका है। महिलाओं को अब किसी के ऊपर निर्भर रहने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपनी आय को बढ़ा सकतीं हैं। बांस कारीगर की संख्या संताल परगना में अधिक है। इसलिए यहां की महिलाओं की आय में वृद्धि लाने का काम किया गया है। *कारखाना में बनने वाले बांस के उत्पादों को विदेश में एक्सपोर्ट किया जाता है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।* झारखंड की महिलाएं सशक्त एवं मेहनती हैं। चाहे वो कृषि के क्षेत्र में हो या पशुपालन उद्योग में हो। अगर कृषि के क्षेत्र में देखें तो बुवाई का भी काम हमारी महिलाएं करती है, और कटाई का भी काम महिलाएं करती है। पशुपालन क्षेत्र में देखें तो महिलाएं ही सारा काम करती है। झारखंड की आदिवासी महिला सिर्फ मुर्गी पालन के लिए नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में आगे हैं।

    *मुख्यमंत्री जी…बांस के उत्पादों की बिक्री हमारे लिए आय का स्रोत बना*

    मुख्यमंत्री ईयसएएफ कारखाना में बन रहे बांस के उत्पादों का अवलोकन किया। वहां कार्यरत बांस कारीगरों से उन्होंने बातचीत की साथ ही उनसे बांस से बन रहे उत्पादों के संबंध में पूछा। *बांस कारीगरों ने बताया कि बांस के उत्पादों की बिक्री उनके लिए आय का स्रोत बना है।* और नई तकनीक व उपकरणों से कार्य करने में आसानी हो रही है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि आने वाले दिनों में बांस के उत्पादों का भरपूर उपयोग देश व विदेश में किया जाएगा।

    *इस मौके पर मंत्री डॉ लुईस मरांडी, सांसद श्री सुनील सोरेन, उद्योग सचिव श्री के रविकुमार, उद्योग निदेशक कृपानंद झा, डीआईजी श्री राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त दुमका श्रीमती बी राजेश्वरी, आरक्षी अधीक्षक वाई एस रमेश समेत कई अधिकारी मौजूद थे I*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकॉन्फ्रेंस को लेकर खानकाहे बोखारीया में की गयी बैठक
    Next Article सरकार उद्योग स्थापित करने में हर तरह से करेगी मदद:सीएम रघुवर

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.