Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में सियासी सरगर्मी तेज, JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू-तेजस्वी
    Headlines बिहार राजनीति

    बिहार में सियासी सरगर्मी तेज, JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू-तेजस्वी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार में सियासी सरगर्मी तेज, JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू-तेजस्वी
    ‘इंडिया’ गठबंधन में अब तक सीट बंटवारा नहीं होने से नाराज बताए जा रहे बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने शुक्रवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस मुलाकात के बाद प्रदेश में जहां सियासत गर्म हो गई है, वहीं, इन नेताओं की मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट की। इन नेताओं के बीच करीब 45 मिनट की मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि नीतीश की नाराजगी को दूर करने लालू पहुंचे।

     

     

    मुलाकात के बाद बाहर निकले लालू प्रसाद तो कुछ नहीं बोले, लेकिन, तेजस्वी ने इसे सामान्य मुलाकात बताया। तेजस्वी ने पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि हम लोग सब लोग मजबूती के साथ आपस में मिलकर काम कर रहे हैं। एक-एक करके जितने वादे किए हैं, सारे पूरे कर रहे हैं। जब से लालू जी और नीतीश जी एक हुए हैं। तबसे भाजपा की पीड़ा बढ़ी हुई है। भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

     

     

    उल्लेखनीय है कि प्रदेश की राजनीति में नीतीश कुमार के फिर से भाजपा के साथ जाने की चर्चा है। ऐसे में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेयाय ओपी में लगाया गया आर ओ  अब मिलेगी लोगों को स्वच्छ पानी 
    Next Article पूरे देश के साथ कोल्हान क्षेत्र में भी सीटू और किसान सभा के सदस्यों ने मनाया “किसान मजदूर एकता दिवस”

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.