Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला अंतर्गत सभी स्कूलों को जारी किया आदेश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला अंतर्गत सभी स्कूलों को जारी किया आदेश

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2024Updated:January 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला अंतर्गत सभी स्कूलों को जारी किया आदेश

    KG से वर्ग 05 की कक्षाएं 10 बजे से 02 बजे तक तथा वर्ग 06-12 की कक्षाएं 09 बजे से 03 बजे तक संचालित होंगी

    राज्य में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। उक्त को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 19.01.2024 से दिनांक 25.01.2024 तक के लिये वर्ग-KG से वर्ग-05 तक की कक्षायें पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित होगी।

     

    वर्ग-06 से वर्ग-12 तक की कक्षायें पूर्ववत् पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित होंगी। मध्याह्न भोजन पूवर्वत चालू रहेगा।

     

    उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री एवम वरीय पुलिस अधीक्षक  किशोर कौशल ने की प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक

    *ठंड को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव का अनुपालन कराने तथा प्रमुख चौक चौराहों में अलाव व्यवस्था के दिये निर्देश*

    *विधि व्यवस्था की समीक्षा कर सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश*
    —————————

    तापमान में गिरावट व शीतलहरी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन काफी सजग है।ठंड से किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं हो इसे देखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवम वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आगामी 25 जनवरी तक तापमान में ऐसे ही गिरावट बने रहने की सम्भावना है। बच्चों के स्वास्थ सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 19.01.2024 से दिनांक 25.01.2024 तक के लिये वर्ग-KG से वर्ग-05 तक की कक्षायें पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया है। वहीं वर्ग-06 से वर्ग-12 तक की कक्षायें पूर्ववत् पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित होंगी। मध्याह्न भोजन पूवर्वत चालू रहेगा।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सभी बीडीओ/ सीओ व थाना प्रभारी व नगर निकाय पदाधिकारी को लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीब, बेसहारा, खुले में सोने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से रैन बसेरा या नजदीकी सामुदायिक भवन पहुंचाएं। ठंड से बचाव को लेकर सभी प्रमुख चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थलों में अलाव की व्यवस्था रखें। बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरा व सामुदायिक भवनों में भोजन का इंतजाम रखें।

    बैठक में विधि व्यवस्था की भी समीक्षा कर सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत,  रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, एसडीएम घाटशिला श्री सत्यवीर रजक तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ व डीएसपी ऑनलाइन बैठक से जुड़े।

    As per the guidelines of the state government District Magistrate cum Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri issued orders to all the schools under the district
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरंट से हनुमान गंभीर रूप से घायल, पूर्व मंत्री बाटुल कुंडहित रेंजर तथा जामताड़ा डीएफओ पर जमकर बरसे
    Next Article मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के द्वारा हनुमान मंदिर , लक्ष्मीनगर , जेम्को में किया कम्बल वितरण

    Related Posts

    वर्क ऑर्डर की कमी से टाटा मोटर्स में उत्पादन प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम

    May 28, 2026

    करोड़ों से बना सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट बना वीरान, ट्रेनों के ठहराव बंद होने से लोगों में नाराजगी

    May 28, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वर्क ऑर्डर की कमी से टाटा मोटर्स में उत्पादन प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम

    करोड़ों से बना सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट बना वीरान, ट्रेनों के ठहराव बंद होने से लोगों में नाराजगी

    टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.