Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न

    *◼️ लघु सिंचाई एवं जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित कार्यों के जांच हेतु उपायुक्त ने टीम गठन करने के लिए दिए निर्देश*

    *◼️निर्माणाधीन एवं निर्मित हो चुके तालाबों के किनारे/मेढ़ में फलदार पौधे लगवाएं – उपायुक्त*

    *◼️अनाधिकृत रूप से बनाए गए अवरोधकों को हटाएं – उपायुक्त*

    आज दिनांक 17.01.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित तकनीकी विभाग की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई।

    बैठक में जामताड़ा जिला अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं से संबंधित तकनीकी विभागों यथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सिंचाई प्रमंडल जामताड़ा एवं कुंडहित, लघु सिंचाई, भवन, पथ, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य एवं एनआरईपी द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विभागवार समीक्षा किया गया।

    बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी तकनीकी विभागों को जिंस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से निबंधन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित प्रगति हेतु कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि अपनी स्थिति में सुधार लाएं एवं निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करें।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जो भी शिकायत आती है, उसका निराकरण करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। उन्होंने लघु सिंचाई प्रमंडल के द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों की जांच हेतु टीम गठन कर जांच हेतु निर्देश दिया। वहीं बताया गया कि 6 तालाबों जीर्णोद्धार किया जायेगा। वहीं पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों के निरीक्षण हेतु भी उन्होंने प्रखंडवार जांच टीम का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इसके अलावा समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी तालाब बन रहे हैं अथवा बन चुके हैं उसके किनारे/मेढ़ पर फलदार पौधों को लगवाएं। उपायुक्त ने पथ प्रमंडल से सड़कों पर बने अवैध एवं अनाधिकृत रूप से अवरोधकों की जानकारी ली। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत अवैध बम्परों को हटा दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि अवैध बंपर सड़क दुर्घटना का कारण बनते हैं, इसे जल्द से जल्द से हटवाना सुनिश्चित करें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला योजना पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार के अलावा तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ के आह्वान पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर प्रांगण में समिति के सदस्यों ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, 22 जनवरी को सूर्यधाम में दिनभर होगा धार्मिक अनुष्ठान, 21 को पाहुन प्रभु राम एवं धीया जानकी के लिए मिथिलावासी लाएंगे उपहार
    Next Article राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.