Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्या होगा दुनिया का सबसे भव्य टूरिस्ट स्पॉट, एक वर्ष में 31 करोड़ पर्यटक आए : सीएम योगी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अयोध्या होगा दुनिया का सबसे भव्य टूरिस्ट स्पॉट, एक वर्ष में 31 करोड़ पर्यटक आए : सीएम योगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अयोध्या होगा दुनिया का सबसे भव्य टूरिस्ट स्पॉट, एक वर्ष में 31 करोड़ पर्यटक आए : सीएम योगी
    स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि मात्र 39 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद ने भारत समेत पूरी दुनिया को नई राह दिखाई। उन्होंने युवाओं को उठो, जागो और अपने ध्येय की प्राप्ति तक न रुकने का संदेश दिया।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले एक वर्ष में उत्तर प्रदेश में साढ़े 31 करोड़ पर्यटक आए। इससे प्रदेश में विभिन्न तरह के रोजगार का सृजन हुआ है। 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अयोध्या सबसे विकसित और भव्य टूरिस्ट स्पॉट होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के धार्मिक पर्यटक स्थल को विकसित कर रही है। काशी विश्वनाथ में पहले एक साथ पचास श्रद्धालु भी खड़े नहीं हो पाते थे। कॉरिडोर बन जाने से अब पचास हजार श्रद्धालु एक साथ धाम में एकत्र होकर धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

     

     

     

    सीएम ने स्मार्ट फोन और टेबलेट का किया वितरण
    सीएम योगी ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर डॉ. ए. पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्यस्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड एवं उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति के अंतर्गत स्टार्टअप/इनक्यूबेटर्स को प्रोत्साहन राशि तथा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन/टैबलेट का वितरण किया। साथ ही सीएम योगी ने ‘My Bharat’ पोर्टल के माध्यम से स्वच्छता अभियान संबंधी गतिविधियों का शुभारंभ भी किया। इसके अलाव 14 जनवरी से प्रारंभ हो रहे विशेष स्वच्छता अभियान से उन्होंने युवाओं से और प्रदेश के समस्त नागरिकों को जोड़ने का आह्वान किया।

     

     

    स्वामी विवेकानंद ने भारत समेत पूरी दुनिया को नई राह दिखाई : सीएम
    अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि मात्र 39 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद ने भारत समेत पूरी दुनिया को नई राह दिखाई। उन्होंने युवाओं को उठो, जागो और अपने ध्येय की प्राप्ति तक न रुकने का संदेश दिया। युवाओं को स्वामी विवेकानंद की इस बात को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि हर राह की एक मंजिल होती है, जब हम अपनी सही मंजिल और मार्ग का चुनाव करके आगे बढ़ेंगे तो निश्चित की हमें सफलता मिलेगी। सीएम योगी ने कहा कि विवेकानंद यूथ अवार्ड के तहत हमारी सरकार प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को जोड़ रही है। इसके तहत युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिया जा रहा है।

     

     

     

    भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनने से कोई नहीं रोक सकता : योगी
    सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस राज्य है, जो किसी के सामने हाथ नहीं फैलता है। अब यूपी के पास युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए सारे संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए पंच प्रण- गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विकसित भारत, विरासत पर गर्व, नागरिक कर्तव्य और एकता एवं एकजुटता का संकल्प दिया है। इन्हीं संकल्पों के साथ यदि हम पूरी ईमानदारी के साथ अपना कार्य करेंगे तो भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।

    परिवारवादी लोग पहले युवाओं को जाति का झुनझुना पकड़ाते थे : योगी
    सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था। परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोग युवाओं को जाति का झुनझुना पकड़ाते थे। वे लोग जब सत्ता में आते थे अपनी जाति का अहित करते हुए अपने परिवार के कल्याण में लग जाते थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के अंदर सबसे अधिक युवा भारत में हैं और भारत में सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश में हैं। यहां पर 56 प्रतिशत आबादी कामकाजी है, जिन्हें हमें काम देना होगा। इसके लिए हमें जाति, मत, मजहब और क्षेत्र से ऊपर उठना होगा। जब पूरा भारत राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ मिलकर कार्य करेगा तो कोई ताकत हमारे देश को आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएगी।

     

     

    युवा हुए सम्मनित
    कार्यक्रम में सीएम योगी ने 500 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किया। साथ ही सीएम योगी ने स्टार्टअप श्रेणी में दो और इनक्यूबेटर्स श्रेणी में पांच लोगों को संयुक्त रूप से पौने तीन करोड़ रुपए की सहायता वितरित की। इसके अलावा उन्होंने विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के तहत व्यक्तिगत श्रेणी में 10 युवक और युवतियों को प्रशस्ति पत्र और 50-50 हजार रुपए की धनराशि देकर सम्मानित किया। वहीं विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के अंतर्गत युवक और महिला मंगल दल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को सीएम योगी ने क्रमश: एक लाख, पचास हजार और 25 हजार रुपए की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, खेल एवं युवा कल्याण मामलों के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव, शिक्षकगण और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा महोत्सव से पीएम मोदी की अपील”22 जनवरी को देश के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं”
    Next Article नमो विग्रेड ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी जंयती मनाई।

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.