Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज, सीएम साय का प्राण-प्रतिष्ठा से पहले बड़ा फैसला
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज, सीएम साय का प्राण-प्रतिष्ठा से पहले बड़ा फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज, सीएम साय का प्राण-प्रतिष्ठा से पहले बड़ा फैसला
    आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह है. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री साय ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रदेश के सभी स्कूल-कालेजों को बंद करने का निर्णय लिया है. इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल व कालेज बंद रहेंगे. बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, संस्कृति और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की मांग की है.

     

     

    मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की थी अवकाश की मांग

    मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में मांग की थी कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं. 22 जनवरी को उनकी जन्मस्थली अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर का भव्य लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर पूरे दुनिया भर के सनातनी हिंदू धर्मावलंबी हर्षित है. इस दिन पूरी दुनिया रामोत्सव मनाएगी. उन्होंने मुख्यमंत्री साय से पत्र में कहा कि इस हर्षोल्लास के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी स्कूल कालेज सहित सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए, ताकि छत्तीसगढ़ का जन जन रामोत्सव धूम धाम से मना सके.

     

     

     

    इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित कर रखा है. मुख्यमंत्री साय ने इस बारे में आबकारी विभाग को निर्देश जारी किया है. आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इस दिन देशी-विदेशी शराब दुकानें बंद रहेगी साथ ही होटल, बार, रेस्टोरेंट, क्लब में भी शराब परोसने पर प्रतिबंध लागू रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रांसफार्मर वर्कशॉप में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी,कई ट्रांसफार्मर जलकर राख
    Next Article इजरायली बमबारी में मध्य गाजा में 40 लोगों की मौत, कई सैकड़ा घायल

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.