Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के संपर्क में खड़गे, ‘बहुत जल्द’ होगा सीट बंटवारा: कांग्रेस
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के संपर्क में खड़गे, ‘बहुत जल्द’ होगा सीट बंटवारा: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के संपर्क में खड़गे ‘बहुत जल्द’ होगा सीट बंटवारा: कांग्रेस
    कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’के घटक दलों के साथ लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू करने के बाद बुधवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ निरंतर सपंर्क में हैं ताकि बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि सीट बंटवारे को बहुत जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा। कांग्रेस ने यह बयान ऐसे वक्त दिया है जब ऐसी चर्चा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन का एक संयोजक हो सकता है और इस पद के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम प्रमुखता से सामने आया है।

     

     

    कुछ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए 28 दल ‘इंडिया’ गठबंधन में एक साथ आए हैं। रमेश ने कहा, ‘‘खरगे जी ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों के नेताओं के संपर्क में हैं ताकि गठबंधन में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ ढांचा कैसे बनाया जाए।’’

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार सहित सभी नेताओं से बात की है और गठबंधन के भीतर प्रमुख मुद्दों पर निर्णय जल्द लिए जाएंगे। रमेश का कहना था, ‘‘सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा शुरू हो गई है। कुछ दलों के साथ बातचीत अंतिम चरण में हैं और कुछ के साथ अभी शुरुआती चरण में हैं।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और बिहार में जनता दल के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत एक या दो दिन में होने की उम्मीद है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सीट बंटवारे पर नेताओं के बीच स्पष्टता है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व सभी सहयोगियों को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की खातिर प्रतिबद्ध है।

    उधर, दिल्ल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर अगले दौर की बातचीत 12 जनवरी को सकती है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  के नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए गत आठ जनवरी को यहां बैठक की थी और इस बात पर जोर दिया था कि वे एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली: घने कोहरे के कारण देरी चल रहीं 24 ट्रेनें , उत्तर रेलवे ने दिया अपडेट
    Next Article शिबू सोरेन और पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती पर वर्मा माइंस क्लब हाउस में लगा रक्तदान शिविर

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.