Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी ने तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय बैठक, स्वास्थ्य-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    PM मोदी ने तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय बैठक, स्वास्थ्य-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    PM मोदी ने तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय बैठक, स्वास्थ्य-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के साथ मंगलवार को यहां द्विपक्षीय बैठक की जिसमें स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, ऊर्जा, आईटी, फिनटेक और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मोदी सोमवार रात अहमदाबाद पहुंचे थे। ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन’ के 10वें संस्करण के उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार सुबह वह विश्व के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के लिए गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र पहुंचे।

     

     

    राष्ट्रपति जोस रामोस के साथ शानदार बैठक हुई
    बैठक के बाद मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के साथ शानदार बैठक हुई। यह तथ्य कि हमारी बैठक महात्मा मंदिर, गांधीनगर में हो रही है, राष्ट्रपति होर्ता के जीवन और कार्यों पर गांधी जी के प्रभाव को देखते हुए यह बैठक और भी विशेष है। हमने अपने देशों के बीच द्विपक्षीय और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली-दिली संपर्क को आगे बढ़ाते हुए! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के साथ सार्थक बैठक की।”
    उन्होंने कहा कि मोदी ने तिमोर-लेस्ते की आसियान की आगामी सदस्यता के लिए राष्ट्रपति होर्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने तिमोर-लेस्ते को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। चर्चा में स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, ऊर्जा, आईटी, फिनटेक, क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।” दिन में मोदी विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

     

     

     

    तीन बजे वाइब्रेंट गुजरात शो का उद्घाटन
    इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय  ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाम को प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर से एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे। अहमदाबाद शहर के पुलिस उपायुक्त (यातायात-पूर्व) सफीन हसन ने बताया कि हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के यूएई के राष्ट्रपति की अगवानी करने के बाद शाम को तीन किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा।

    पीएमओ का बयान
    पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बुधवार को मोदी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जो समावेशी विकास और सतत विकास के लिए व्यापार सहयोग, ज्ञान साझा करने और रणनीतिक साझेदारी के लिए एक वैश्विक मंच है। शिखर सम्मेलन का बुधवार को उद्घाटन करने के बाद मोदी शीर्ष वैश्विक निगमों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह गांधीनगर में गिफ्ट सिटी जाएंगे, जहां वह ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम में प्रमुख व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के राज्यपाल, सी. पी राधाकृष्णनन का पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
    Next Article जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार पथ निर्माण विभाग द्वारा दिनांक 09 जनवरी से मुआवजा भुगतान कैंप का किया जा रहा आयोजन

    Related Posts

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    May 29, 2026

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    May 29, 2026

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.