Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान पीएम मोदी ने छोटे किसानों के लिए कही बड़ी बात, बताया अपना मकसद
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

     ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान पीएम मोदी ने छोटे किसानों के लिए कही बड़ी बात, बताया अपना मकसद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2024Updated:January 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पीएम मोदी ने छोटे किसानों के लिए कही बड़ी बात, बताया अपना मकसद
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार छोटे किसानों को मुसीबतों से बाहर निकालने के लिए निरंतर काम कर रही है और कृषि में सहकारिता को बढ़ावा देना इसी सोच का परिणाम है जबकि पूर्व की सरकारों में किसान के सशक्तीकरण की चर्चा सिर्फ पैदावार व उसकी उपज की बिक्री के इर्द-गिर्द ही सीमित रही। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद करने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ वाली इस यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए।

     

     

    दुनिया में भी मोदी की गारंटी की हो रही चर्चा
    उन्होंने कहा, ‘‘कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है। आज देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी मोदी की गारंटी की बहूत चर्चा हो रही है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पहले की सरकारों में देश में कृषि नीति का दायरा बहुत सीमित था और किसानों के सशक्तीकरण की चर्चा सिर्फ पैदावार और उसकी उपज की बिक्री के इर्दगिर्द ही सीमित रही जबकि किसान को अपने दैनिक जीवन में भांति-भांति की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमारी सरकार ने किसान की हर मुश्किल को आसान करने के लिए चौतरफा प्रयास किए। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से हर किसान को कम से कम 30,000 रुपये दिए जा चुके हैं।”

     

     

    हमारे लिए 4 सबसे बड़ी जातियां हैं
    मोदी ने कहा कि उनके लिए गरीब, किसान, महिलाएं और युवा चार सबसे बड़ी जातियां हैं और जब ये सशक्त होंगी तो एक सशक्त भारत सुनिश्चित होगा। पिछले दिनों न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तुअर की दाल की ऑनलाइन खरीद किए जाने की घोषणा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी यह सुविधा तुअर या अरहर दाल के लिए दी गई है लेकिन आने वाले समय में दूसरे दालों के लिए भी इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है दाल खरीदने के लिए जो पैसा हम विदेश भेजते हैं, वह देश के ही किसानों को मिल सके।” उन्होंने बताया कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान दो करोड़ से ज्यादा गरीबों के स्वास्थ्य की जांच हुई है और इसी दौरान एक करोड़ लोगों की टीबी की बीमारी की भी जांच हुई है।

     

     

    22 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया की जांच हुई
    उन्होंने कहा कि 22 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया की जांच हुई है और ये सारे लोग गांव, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के लोग हैं। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान लाभार्थियों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। पिछले साल 15 नवंबर को इस कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से मोदी ने पूरे देश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से संवाद किया है। यह यात्रा देश भर में सरकार की प्रमुख योजनाओं की शत प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि केंद्र की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबालमन कच्ची मिट्टी के समान, जैसा आकार देंगे, वैसा बन जाएंगे
    Next Article जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.