Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली: 24 घंटे में कोविड के 756 नए मामले आए सामने, इतने लोगों की हुई मौत
    Breaking News Headlines

    दिल्ली: 24 घंटे में कोविड के 756 नए मामले आए सामने, इतने लोगों की हुई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली: 24 घंटे में कोविड के 756 नए मामले आए सामने, इतने लोगों की हुई मौत
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 756 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही पांच संक्रमितों की मौत भी हुईं है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पांच नई मौतें महाराष्ट्र, केरल और जम्मू-कश्मीर में हुईं. इससे पहले शनिवार को तमिलनाडु और गुजरात में दो-दो मौतें हुईं, जबकि शुक्रवार को 12 मौतें हुईं. केरल में पांच, कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में दो और उत्तर प्रदेश में एक मौत हुई. इस बीच, सक्रिय मामलों की कुल संख्या शनिवार को 4,187 से गिरकर 4,049 हो गई.

     

     

    अब तक जनवरी 2020 में शुरुआती प्रकोप के बाद से भारत में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 4,50,18,134 तक पहुंच गई है, जबकि कुल मृत्यु का आंकड़ा 5,33,392 हो गया है. नया जेएनडॉट1 सब-वेरिएंट ओमीक्रॉन सब वेरिएंट का वंशज है जिसे बीएडॉट2डॉट86 या पिरोला के नाम से जाना जाता है. भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के अनुसार केरल, कर्नाटक में जेएनडॉट1 प्रकार के मामले देखे गए, जबकि दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा और हरियाणा भी प्रभावित हुए.

     

     

     

    डेटा से पता चलता है कि जेएनडॉट1 वैरिएंट का नए मामलों या अस्पताल में भर्ती होने और मौतों में कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं है. इन राज्यों ने सामूहिक रूप से गुरुवार तक सब-वेरिएंट के 619 मामले दर्ज किए हैं, जिसमें कर्नाटक 199 मामलों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद केरल 148 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है.

     

     

    भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम  के आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर 2023 में 239 और नवंबर 2023 में 24 कोविड मामलों की पहचान जेएनडॉट1 वेरिएंट की उपस्थिति से की गई थी. कोविड मात देकर ठीक होने वालों का आँकड़ा 4.4 करोड़ से अधिक पहुंच गया है, जो 98.81 प्रतिशत की राष्ट्रीय रिकवरी दर को दर्शाती है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड टीकों की कुल 2,20,67,79,081 खुराकें दी जा चुकी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 11 दोषियों की रिहाई रद्द की
    Next Article उत्पाद शुल्क नीति मामला: हाईकोर्ट ने ‘आप’ सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर ईडी से मांगा जवाब

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.