Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » AUS vs PAK : पहली पारी में 299 रन पर सिमटा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान को 14 रन की बढ़त
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल

    AUS vs PAK : पहली पारी में 299 रन पर सिमटा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान को 14 रन की बढ़त

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    AUS vs PAK : पहली पारी में 299 रन पर सिमटा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान को 14 रन की बढ़त
    ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। कंगारू टीम मैच के तीसरे दिन (पांच जनवरी) को पहली पारी में अपने दूसरे दिन के स्कोर 116/2 से आगे खेलने उतरी। उसकी पूरी टीम शुक्रवार को पहली पारी में 299 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। इस तरह उसे 14 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मार्नश लाबुशेन ने 60 और मिचेल मार्श ने 54 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए आमिर जमाल ने छह विकेट अपने नाम किए।

     

     

    ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा दूसरे दिन आउट हो गए थे। बारिश के कारण दूसरे दिन खेल कम ही हो पाया था। स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन नाबाद थे। तीसरे दिन स्टीव स्मिथ आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। वह 86 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके लगाए। स्मिथ को मीर हमजा ने बाबर आजम के हाथों कैच कराया। उनके बाद मार्नस लाबुशेन पवेलियन लौटे। उन्होंने 147 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। लाबुशेन ने अपनी पारी में छह चौके लगाए। उन्हें आगा सलमान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। ट्रेविस हेड इस पारी में कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बनाकर आमिर जमाल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

     

     

    ऑस्ट्रेलिया का पहली पारी में एक समय स्कोर 289/5 था। इस स्कोर पर एलेक्स कैरी आउट हुए। वह 38 रन बनाकर साजिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद तो ऑस्ट्रेलियाई पारी ढह गई। 293 रन के स्कोर पर मिचेल मार्श पवेलियन लौट गए। उन्होंने 54 रन बनाए। मार्श को आमिर जमाल ने शान मसूद के हाथों कैच कराया। इसी स्कोर पर कप्तान पैट कमिंस आउट हो गए। जमाल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद 299 के स्कोर पर आखिरी दो विकेट गिए। जमाल ने नाथन लियोन को सऊद शकील के हाथों कैच कराया। उसके बाद जोश हेजलवुड को पवेलियन भेज दिया। वह खाता खोले बगैर आगा सलमान को कैच दे बैठे।

    ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वह 68 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। आगा सलमान की गेंद पर बाबर आजम ने उनका कैच लिया। उनके बाद उस्मान ख्वाजा भी चलते बने। ख्वाजा को आमिर जमाल ने अपना शिकार बनाया। वह 143 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेलों में राजनीति खेल और खिलाड़ी दोनों के लिए चिंताजनक
    Next Article भारतीय कुश्ती महासंघ देगा निलम्बन को चुनौती, कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई

    Related Posts

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.