Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कई राज्यों में ड्राइवरों की हड़ताल से हालात हो रहे खराब, हाईवे रोके, पेट्रोल पंप पर लगी भीड़, बढ़ रहा आक्रोश
    Breaking News Headlines

    कई राज्यों में ड्राइवरों की हड़ताल से हालात हो रहे खराब, हाईवे रोके, पेट्रोल पंप पर लगी भीड़, बढ़ रहा आक्रोश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कई राज्यों में ड्राइवरों की हड़ताल से हालात हो रहे खराब, हाईवे रोके, पेट्रोल पंप पर लगी भीड़, बढ़ रहा आक्रोश
    नई दिल्ली:  केंद्र सरकार ने नया दंड कानून नें हिट-एंड-रन के खिलाफ प्रावधानों को सख्त किया है. इसके चलते कई राज्यों में ड्राइवरों ने हड़ताल कर दिया है. बस और ट्रक ड्राइवर हड़ताल करने के साथ ही सड़कें बंद कर रहे हैं, जिसके चलते जरूरी सामानों की किल्लत हो रही है. पेट्रोल पंप सूख रहे हैं. जिन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिल रहा है वहां लोगों की भीड़ जुट रही है.

    महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में इंधन की कमी की समस्या और गंभीर होने की आशंका है. दरअसल, पिछले दिनों सरकार ने अंग्रेजों के जमाने के आईपीसी को बदला है. नए दंड विधान में अगर कोई हादसा करता है और पुलिस को उसकी जानकारी दिए बिना मौके से भागता है तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है. इस सख्ती के खिलाफ कई राज्यों में ट्रक और बस ड्राइवर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

     

     

     

    महाराष्ट्र में कई हाईवे में रास्ता रोका

    महाराष्ट्र के कई जिलों में ट्रक ड्राइवर्स ने रास्ता रोको विरोध प्रदर्शन किया है. इन्होंने कई प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया है. इसके चलते कई जगहों पर इंधन की कमी हो गई है. अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को ट्रक ड्राइवरों ने ठाणे जिले के मीरा भयंदर इलाके में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात रोका. इन्होंने पुलिस पर पथराव किया, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पथराव से पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. सोलापुर, कोल्हापुर, नागपुर और गोंदिया जिलों में भी सड़कें बंद की गईं. नवी मुंबई और अन्य स्थानों पर स्थिति नियंत्रण में है.

     

     

    छत्तीसगढ़ में भी स्थिति खराब

    बसों और ट्रक ड्राइवरों ने सोमवार को हड़ताल किया. उन्होंने कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया. राज्य के 12,000 से अधिक बस चालकों ने सोमवार को हड़ताल की घोषणा की. इसके चलते सैकड़ों यात्री रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव सहित अन्य शहरों के बस स्टेशनों पर फंसे रहे. विरोध प्रदर्शन के कारण कई यात्रियों को परेशानी हुई.

    पश्चिम बंगाल में हालात हो रहे खराब

    ड्राइवरों ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में उग्र विरोध प्रदर्शन किया है. हुगली जिले में दानकुनी टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 को लगभग दो घंटे तक अवरुद्ध किया गया. रविवार को आंदोलनकारियों ने सुबह करीब 10:30 बजे चंडीतला में टायर जलाकर और सड़क के बीच अपने वाहन खड़े कर सड़क बंद करना शुरू कर दिया था.

    पंजाब

    पूरे पंजाब में ड्राइवरों की हड़ताल का असर दिख रहा है. ड्राइवर बस और ट्रक नहीं चला रहे हैं. वे सड़कें बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ट्रक ड्राइवरों ने मोगा में लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर विरोध प्रदर्शन किया. पंजाब रोडवेज, पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) और निजी बस कंपनियों से जुड़े ड्राइवरों ने भी हड़ताल कर रखा है.

    मध्य प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति हो रही प्रभावित

    भोपाल में ड्राइवरों ने लालघाटी पर विरोध प्रदर्शन किया है. एमपी नगर के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया है. राज्य के कई शहरों में ईंधन की आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं.

    बिहार

    बिहार में भी ट्रक और बस ड्राइवर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ड्राइवरों ने कई जिलों में सड़कें बंद करने की कोशिश की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रभात कुमार ने किया पाकुड़ जिला के 26 वा पुलिक अधीक्षक के रुप में योगदान
    Next Article राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, झारखंड भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री हृदयनाथ सिंह का निधन

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.