Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस की सोच पर राजस्थान के CM भजन लाल ने दिया जवाब “‘कोई भी योजना हम बंद नहीं करेंगे’,
    Breaking News Headlines रांची राजनीति

    कांग्रेस की सोच पर राजस्थान के CM भजन लाल ने दिया जवाब “‘कोई भी योजना हम बंद नहीं करेंगे’,

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस की सोच पर राजस्थान के CM भजन लाल ने दिया जवाब “‘कोई भी योजना हम बंद नहीं करेंगे’,

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य में पिछली सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं की जायेगी। शर्मा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि हमारे काम, हमारी योजनाएं… बंद कर दी जाएंगी। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि कोई भी योजना हम बंद नहीं करेंगे।”

     

     

    शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क दवाएं आगे भी उपलब्ध करायी जाती रहेंगी तथा आवश्यक दवाओं की संख्या भी बढ़ाई जायेगी। शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने गरीब कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आगे बढ़ाया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। इन नेताओं ने वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इससे पहले सवाई मानसिंह अस्पताल का निरीक्षण किया।

     

     

    शर्मा ने इसके बारे में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘स्वस्थ व समृद्ध राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार पूरी तन्मयता से प्रति क्षण प्रयत्नशील है। आज जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल जाकर औचक निरीक्षण किया, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं सहित आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।” उन्होंने लिखा, ‘‘हमारे प्रेरणा स्रोत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाते हुए प्रदेश सरकार वीर भूमि राजस्थान के प्रत्येक नागरिक की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु कृतसंकल्पित है।”

    शर्मा ने आगे कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल को आगे बढ़ाया।’ बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने 16 अगस्त 2018 को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रमुख खरगे का आरोप- सांसदों के निलंबन को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही बीजेपी
    Next Article दिल्ली :  पीएम मोदी ने इंदौर में हुकुमचंद मिल के श्रमिकों का बकाया किया वितरित

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.