Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल ने डिमना के जिंदा युवक को घोषित किया मृत, अपनी ही डेथ सर्टिफिकेट लेकर महीनों से अस्पताल के चक्कर लगा रहा युवक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एमजीएम अस्पताल ने डिमना के जिंदा युवक को घोषित किया मृत, अपनी ही डेथ सर्टिफिकेट लेकर महीनों से अस्पताल के चक्कर लगा रहा युवक

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम अस्पताल ने डिमना के जिंदा युवक को घोषित किया मृत, अपनी ही डेथ सर्टिफिकेट लेकर महीनों से अस्पताल के चक्कर लगा रहा युवक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- सो गई है एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था, व्यवस्था की ऐसी दुर्गति पहले कभी नही देखी, जिम्मेदार लोगों पर हो कड़ी कार्रवाई।

    जमशेदपुर। पुर्वी सिंहभूम जिले में एक जीवित युवक अपनी ही मौत का प्रमाण पत्र लेकर घूम रहा है और अपने जिंदा होने की बात विभागीय अधिकारियों को बता रहा है। जीते जी एक युवक को कागजों पर मरा हुआ घोषित कर दिया गया। दरअसल, यह चौंकाने वाला मामला पुर्वी सिंहभूम जिले के डिमना बस्ती क्षेत्र के उलीडीह अंतर्गत नवीन कॉलोनी निवासी संदीप तंतुबाई नामक 23 वर्षीय युवक की साथ हुई है। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में पिछले महीने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय गणेश तंतुबाई का देहांत हो गया था। जिसपर एमजीएम अस्पताल की ओर से युवक के दिवंगत पिता गणेश तंतुबाई के स्थान पर उसके पुत्र संदीप तंतुबाई को मृत घोषित कर दिया गया है। डेथ सर्टिफिकेट में उम्र भी 23 वर्ष लिखी गयी है। जिसमें सुधार करने एवं अपने दिवंगत पिता के डेथ सर्टिफिकेट बनाने को लेकर वो पिछले 1 महीने से अपनी डेथ सर्टिफिकेट लेकर अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। एक ओर जहां मामला संज्ञान में आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। तो वहीं, सवाल उठने लगा है कि आखिर एक जिंदा युवक को मृत कैसे घोषित कर दिया गया है। इधर, मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने अस्पताल के उदासीनता और लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया के एक्स (पहले ट्विटर) एकाउंट पर घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल की ऐसी हालत हो गई है कि यहां कोई व्यक्ति इलाज कराने जाए तो अस्पताल की बदहाल व्यवस्था से मृत अवस्था में चला जाता है। लेकिन अब जिंदा व्यक्ति को भी आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर देना दर्शाता है कि अस्पताल का सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। एक महीने से अपने दिवंगत पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहे युवक की गुहार कोई अधिकारी नही सुन रहे हैं। यह उदासीनता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल व्यवस्था की ऐसी दुर्गति पहले कभी देखी नही गयी। कुणाल षाड़ंगी ने स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला उपायुक्त से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने एवं जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। जिससे कि भविष्य में ऐसी घटना किसी अन्य लोगों के साथ ना हो।

    वहीं, युवक संदीप तंतुबाई ने बताया कि अपने दिवंगत पिता के डेथ सर्टिफिकेट के लिए एक महीने से लगातार अस्पताल आ रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है।

    इससे पहले, इस मामले को लेकर भाजपा नेता बिमल बैठा ने युवक संदीप तंतुबाई के साथ एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक को लिखित शिकायत कर मामले की पूरी जानकारी दी गई। अस्पताल अधीक्षक की ओर से मामले की गहन जांच करने और संबंधित सुधार करने का आश्वासन दिया गया। बिमल ने कहा कि पीड़ित युवक के घर में कमानेवाला भी कोई नही है। इसके साथ ही, मृत्यु प्रमाण पत्र ना बन पाने के कारण कई काम रुक गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रौशन सिंह के बलिदान को नमन ने किया याद
    Next Article पांचवें भोजपुरिया क्रिकेट लीग का हुआ विधिवत उद्घाटन

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.