Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अल्पसंख्यक अधिकार दिवस धूमधाम से मनाया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अल्पसंख्यक अधिकार दिवस धूमधाम से मनाया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सदर प्रखंड क्षेत्र के मिहिजाम स्थित ढेकीपाड़ा गांव में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अनवर अंसारी के अध्यक्षता में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस धूमधाम से मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जामताड़ा जिले के अल्पसंख्यक जिला प्रभारी मो सोहराब अंसारी, जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, पंकज झा, मधुचंद्र दां, महासचिव विमल भैया,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष बेबी पासवान उपस्थित रहे. वहीं इन सबों का जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी के द्वारा मंच पर 31 किलो माला पहना कर व शॉल देकर सम्मानित किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा ने कहा कि जामताड़ा में ऐसे कार्यक्रम से अल्पसंख्यक अधिकार को बताया और जनता को जगाने का काम किया. ये बताने का काम किया अल्पसंख्यक किसी हाल में पीछे नहीं रहेगा. सबसे पहले आज तमाम जामताड़ा के अल्पसंख्यक भाइयों एवं माता बहनों को मैं अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की मुबारक बाद देना चाहता हूं. मैं बता देना चाहता हूं कि आज के दिन पूरे विश्व में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस आप लोगों के समक्ष मनाया गया. आज पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस पार्टी ओर से आपका अधिकार के लिए अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का कार्यक्रम कर रही है. मैं आपलोगों के समक्ष बता देना चाहता हूं कि ऐसा कार्यक्रम जामताड़ा में नहीं हुआ था. आपका बेटा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अनवर अंसारी की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया. मैं इन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर आये जामताड़ा जिला के अल्पसंख्यक जिला प्रभारी मो सोहराब अंसारी को पूरे जिले कांग्रेस कमेटी की ओर से अभिनंदन करता हूं. आजादी के 75 साल बाद भी अल्पसंख्यक के नाम पर हुई तो केवल राजनीतिक. अल्पसंख्यक के हक और अधिकार के बारे में कोई नहीं सुनता. इन्हें सिर्फ राजनीतिक का एक मोहरा बना कर यूज किया जाता है। जिला प्रभारी ने कहा अल्पसंख्यक के साथ ओर लोग यह जानने लगे और पढ़ने लिखने लगे और जानने लगे अपने हक और अधिकार बोलने से नहीं मिलता है. उसके लिए हमें लड़ना होगा. मैं बता देना चाहता हूं कि मां अपने बच्चे को भी बिना रोये दूध नहीं पिलाती है तो हमें अधिकार कहां से मिलेगा. जब तक हमलोग अधिकार को छिनने के लिए नहीं निकलेंगे तब तक हमलोगों को अधिकार नहीं मिलेगा. आज हमारे इस मंच से बता देना चाहता हूं कि आप सबों के हर दुख-सुख का साथी बनूंगा. जो दुख और सुख का साथी बनता है वही सबसे बड़ा साथी होता है. नेता उस वक्त बनता है जिस वक्त उसे दुख के साथ खड़ा होता है. हमें नेता इसलिए बनाया जाता है क्योंकि हम जनता की समस्यों को थाना, प्रखंड, जिला एवं विधानसभा और राज्यसभा में उठा सके. जिससे जनता की समस्याओं का समाधान हो सके. इसलिए हमें नेता चुनते हैं. आज इस क्षेत्र में अल्पसंख्यको के साथ हमें दूर्व्यहार किया जा रहा है. पूरे हिन्दुस्तान में जिस गली, जिस चौराहें पर देखें तो यह देखने को मिलता है हर जगह यदि अल्पसंख्यक नजर आता है उसे दुर्व्यहार और गंदी नजर देखता है. इस तरह का भ्रम केंद्र में बैठे भाजपा के नेताओं ने फैला कर रखा है. इसके लिए हम स्वयं जिम्मेवार हैं क्याेंकि हममे एकता नहीं है. जिसका लाभ भाजपा नेता उठाते हैं.
    नारायणपुर बीससूत्री अध्यक्ष बीरबल अंसारी, जलीमुद्दीन अंसारी, अब्दुल अजीज, साकीर अंसारी, सद्दाम अंसारी, तसलीम अंसारी, शहनवाज हुसैन, साहबुद्दीन अंसारी, नामजी अंसारी, एनाउल अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों/नगर निकायों के विभिन्न पंचायतों/वार्डो में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Next Article भोजपुरी साहित्य सम्मेलन’:भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, रंगकर्मी , लोक जागरण के संदेश वाहक एवं पद्मश्री भिखारी ठाकुर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित के साथ समापन सत्र में सम्मेलन के सताइसवें सत्र के लिए नये कार्य समिति की घोषणा 

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.