Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
    Headlines सिनेमा

    पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
    मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो लोगों के दिलों में बसते हैं. अब वो एक और बिल्कुल नए रोल में नजर आने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. मनोज बाजपेयी की अगली सीरीज का पोस्टर सामने आ गया है, जिसका टाइटल है ‘किलर सूप’. इस सीरीज में मनोज के साथ-साथ एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी नजर आने वाली हैं.

     

     

    सामने आए पोस्टर में मनोज बाजपेयी का डबल लुक दिख रहा है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ऐसे कयास लग रहे हैं कि कहीं इस फिल्म में मनोज बाजपेयी का डबल रोल तो नहीं. हालांकि ऑफिशियल तौर पर इस बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. पोस्टर में मनोज बाजपेयी का दोनों ही लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. वहीं कोंकणा का अंदाज भी काफी इम्प्रेसिव लग रहा है. इस पोस्टर को नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है. शेयर करते हुए लिखा गया, “एक कहानी जो काफी विचित्र है. इस पर यकीन करने के लिए आपको इसे देखना होगा.” पोस्टर के साथ-साथ रिलीज डेट भी सामने आ गई है. आप 11 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते हैं.

     

     

     

    ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज होने वाली है, जिसमें रोमांच तो भरपूर होगा ही, लेकिन उसके साथ ही इसमें कॉमेडी का डोज भी मिलने वाला है. इसमें मनोज प्रभाकर के रोल में नजर आएंगे तो कोंकणा उनकी पत्नी स्वाति शेट्टी के किरदार में दिखेंगी.

    इससे पहले हाल ही में मनोज बाजपेयी जोरम नाम की फिल्म में नजर आए हैं, जो 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जोरम में मनोज के किरदार को खूब सराहना मिल रही है. फिल्म को रिव्यू भी अच्छे मिले हैं. अब देखना होगा कि किलर सूप के जरिए मनोज बाजपेयी क्या नया कमाल दिखाते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर से स्वर्ग बन रहा है हमारा कश्मीर : -प्रियंका सौरभ
    Next Article नाथन लियोन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ने चार दिन में ही जीता पहला टेस्ट

    Related Posts

    कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने किया एफसीआई के सीएमडी का अभिनंदन

    July 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष बने संजय कुमार कसेरा

    July 6, 2026

    समाधान समारोह-2026′ में आपसी सहमति से सुलझाएं विवाद, डालसा ने की भागीदारी की अपील

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने किया एफसीआई के सीएमडी का अभिनंदन

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष बने संजय कुमार कसेरा

    समाधान समारोह-2026′ में आपसी सहमति से सुलझाएं विवाद, डालसा ने की भागीदारी की अपील

    साइकिल पर खतरनाक स्टंट कर रहे बच्चों का वीडियो चर्चा में, रोजाना ग्रुप बनाकर करते हैं करतब

    इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 16वां इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, संचिता डे बनीं अध्यक्ष

    परसुडीह पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती की साजिश मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

    धनबाद प्रिंस खान की धमकी के बाद निरसा विधायक अरुण चटर्जी की सुरक्षा बढ़ाई gb गई SSP से मिले विधायक

    गिरिडीह 12 घंटे में नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्ता

    SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता: जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई के माननीय विधायकगण से बीएलओ ने प्राप्त किया भरा हुआ गणना प्रपत्र

    UPSC प्रीलिम्स पास SC-ST अभ्यर्थियों के लिए झारखंड सरकार का बड़ा निर्णय, मिलेगी ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.