Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन झारखंड में भोजपुरी पर मंथन 
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय साहित्य

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन झारखंड में भोजपुरी पर मंथन 

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन झारखंड में भोजपुरी पर मंथन

     

    जमशेदपुर। अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन प्रातः के प्रथम सत्र में संगोष्ठी का विषय था, ‘झारखंड में भोजपुरी’। प्रथम सत्र के वक्ता थे, प्रभात खबर के सम्पादक श्री संजय मिश्र ने जमशेदपुर के भोजपुरी साहित्य सेवको के योगदान को उल्लेखित किया, पत्रकार श्री दुर्योधन सिंह ने भोजपुरी के दुर्दशा के लिये राजनीतिक नेतृत्व को दोषी बताया विमर्शक श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी ने तथ्यों के साथ झारखण्ड के नागपुरी इत्यादि भाषाओं को भोजपुरी का ही रूप बताया।

     

    संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजसेवी श्री ए के श्रीवास्तव, और संचालन प्रसेनजित तिवारी ने किया। दूसरे सत्र में संगोष्ठी का विषय विषय पटल पर भोजपुरी। इस सत्र की अध्यक्षता मॉरीशस से आयी डॉ सरिता बुधु एवं वक्ता रहे नेपाल से भाषा आयोग के अध्यक्ष श्री गोपाल ठाकुर एवं गोपाल अश्क थे। तीसरे सत्र में विषय था, ‘उपन्यास के वैश्विक परिदृश्य आ भोजपुरी उपन्यास’ था, इसकी अध्यक्षता श्री भगवती प्रसाद द्विवेदी, संचालन दिल्ली से आये डॉ राजेश कुमार मांझी ने किया।

     

    भोजनावकाश के पश्चात समापन सत्र की अध्यक्षता श्री ब्रजभूषण मिश्र एवं मुख्य अतिथि थे कलकत्ता से आये कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी थे। इस सत्र में मंचासीन रहे डॉ सरिता बुधु, आचार्य हरेराम त्रिपाठी चेतन, डॉ महामाया प्रसाद, प्रसेनजित तिवारी, डॉ जयकांत सिंह जय, डॉ अजय ओझा एवं संचालन किया सूरज सिंह राजपूत ने।

     

    मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने सभी भोजपुरीया को आह्वान किया कि सभी तन मन धन से माई भाषा की सेवा में निष्ठापूर्वक सक्रिय हों । समापन में 11 प्रस्ताव प्रस्तुत हुए जिन्हें कुछ संसोधनों के साथ सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसमें प्रमुख था केंद्र सरकार से आग्रह हुआ कि शीघ्रता से भोजपुरी को अष्टम सूची में स्थान दिया जाय।

     

    प्रसेनजित तिवारी ने झारखण्ड सरकार से आग्रह किया कि भोजपुरी को पुनः द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया जाय, जिसका समर्थन डॉ संजय पाठक ने किया और सभा ने सर्वसम्मति दी। समापन सत्र में पिछले वर्षों में दिवंगत हुए भोजपुरी विद्वानों के शोक में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। स्वागत भाषण प्रसेनजित तिवारी ने, धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजय ओझा ने दिया।

     

    संध्या में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में 45 कवियों ने अपनी रचनाओं का सस्वर पाठ कर सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता की डॉ कमलेश राय, श्री ब्रजमोहन देहाती, डॉ रवीकेश मिश्र ने किया। कवि सम्मेलन का उद्घाटन दिनेश्वर सिंह दिनेश ने किया, संचालन संध्या सिन्हा एवं गुलरेज शहजाद द्वय ने किया। प्रमुख कवियों में दिल्ली से आये मनोज भावुक, कोलकाता से आये ब्रजेश त्रिपाठी, मुजफ्फरपुर से जयकांत सिंह जय,

    राँची से कनक किशोर, जमशेदपुर से डॉ अजय ओझा, माधव पाण्डेय निर्मल, रीना सिन्हा, पूनम सिंह, उपासना सिंह, दिव्येन्दु त्रिपाठी, माधवी उपाध्याय, पूनम शर्मा स्नेहिल, डॉ वीणा पाण्डेय भारती, लक्ष्मी सिंह, राजेन्द्र शाह राज, सविता सिंह मीरा , शकुंतला शर्मा, शिप्रा सैनी मौर्या, पूनम महानंद इत्यादि सहित, गोरखपुर, कानपुर, देवरिया, छत्तीसगढ़ से आये कवियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के स्वर्ण जयंती वर्ष में 27वाँ अधिवेशन की पूर्व संध्या पर प्रेसवार्ता का आयोजन"
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article रंका थाना पुलिस और नक्सली में मुठभेड़ थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को लगी गोली , रिम्स रेफर,पुलिस के द्वारा सर्च अभियान जारी

    Related Posts

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    July 6, 2026

    पतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे

    July 6, 2026

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    पतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

    जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,

    रामगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल

    जमशेदपुर में चापड़ के बल पर लूट की कोशिश, दो बदमाश दबोचे गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.