Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री 12 सितंबर को झारखण्ड की धरती से करेंगे अन्नदाताओं के सशक्तिकरण के लिए किसान मानधन योजना का शुभारंभ
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    प्रधानमंत्री 12 सितंबर को झारखण्ड की धरती से करेंगे अन्नदाताओं के सशक्तिकरण के लिए किसान मानधन योजना का शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आयुष्मान भारत योजना के बाद अब किसान मानधन योजना का आगाज भी झारखण्ड से होगा*
    ===================
    *प्रधानमंत्री 12 सितंबर को झारखण्ड की धरती से करेंगे अन्नदाताओं के सशक्तिकरण के लिए किसान मानधन योजना का शुभारंभ*
    ====================
    *प्रधानमंत्री राज्य के 7 अन्नदाताओं को सौंपेंगे प्रमाणपत्र, कार्यक्रम से पूर्व राज्य के 1 लाख किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य*
    ====================
    *रांची*
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 सितंबर को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी किसान मानधन योजना का शुभारंभ झारखंड की धरती से करेंगे। कार्यक्रम में करीब एक लाख से अधिक किसानों के भाग लेने की संभावना है। इस योजना के तहत किसानों का इनरालमेट कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है। राज्य में 10 हजार कॉमन सर्विस सेंटर कार्यरत हैं एवं प्रत्येक केंद्र के लिए प्रतिदिन 50 किसानों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। यह कार्य तेज़ी से संपादित हो रहा है। कार्यक्रम से पूर्व लगभग एक लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य है। ये बातें संयुक्त सचिव, भारत सरकार श्री विवेक अग्रवाल ने होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित समीक्षा बैठक में कही।

    *चार प्रकार से हो रहा है कार्य, ताकि अधिक से अधिक कृषकों को जोड़ा जाए*

    संयुक्त सचिव, भारत सरकार ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से किसानों को योजना से लाभान्वित करने की योजना पर कार्य हो रहा है। पहला किसानों का आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या लेकर प्रखंड स्तरीय कर्मियों के सहयोग से किसानों का फ़ॉर्म भरवाकर कॉमन सर्विस सेंटर में पंजीकृत किया जा रहा है। दूसरा जिला के उपायुक्तों द्वारा मुखिया को इस कार्यक्रम से जोड़कर किसानों को मानधन योजना से अवगत कराया एवं उन्हें जोड़ा जा रहा है। तीसरा आयुष्मान भारत के तहत लाभुकों का कार्ड बन रहा है उसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभुकों को चिन्हित करते हुए उनका पंजीकरण मानधन योजना के तहत किए जाने के प्रक्रिया प्रारंभ की गई है साथ ही इसके लिए जिला के उपायुक्तों को निदेशित भी किया गया है। चौथे प्रक्रिया के तहत पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया है।

    *एजेंसी के माध्यम से भी हो सकता है कार्य, राज्य के सात किसानों को मिलेगा प्रमाणपत्र*

    संयुक्त सचिव भारत सरकार ने कहा कि राज्य सरकार कॉमन सर्विस सेंटर से लॉगिन पासवर्ड लेकर अपने एजेंसी के माध्यम से भी किसानों का पंजीकरण इस योजना के तहत कर सकती है। इससे अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान योजना पर लघु फ़िल्म दिखाया जाएगा। राज्य के सात किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा सर्टिफ़िकेट दिया जाएगा।

    *इस अवसर पर सचिव कृषि श्रीमती पूजा सिंघल, कृषि निदेशक श्री छवि रंजन, कॉमन सर्विस सेंटर के राज्य प्रबंधक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रतिनिधि, राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी ,एन आइ सी तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपर्यावरण से संबंधित वैश्विक चुनौतियों से निजात पाने के लिए विद्यालय के शिक्षक सुखेन मान्ना ने बच्चों को दिया टिप्स
    Next Article आदिवासी नेता बलदेव को विधायक इरफान ने दिया मोटरसाइकिल

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.