Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Bihar: छुट्टियों पर मचे बवाल पर शिक्षा विभाग की सफाई, कहा-सामान्य और उर्दू स्कूलों के लिए अलग हॉलीडे लिस्ट
    Breaking News Headlines बिहार

    Bihar: छुट्टियों पर मचे बवाल पर शिक्षा विभाग की सफाई, कहा-सामान्य और उर्दू स्कूलों के लिए अलग हॉलीडे लिस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना. बिहार का शिक्षा विभाग इन दिनों चर्चा में है. स्कूलों में छुट्टी को लेकर हुए विवादों के बीच शिक्षा विभाग ने कहा है कि उसने छुट्टियों के दो कैलेंडर जारी किया है. जो कि उर्दू स्कूलों के लिए अलग और सामान्य स्कूलों के लिए अलग है. इसलिए इसमें कोई विवाद नहीं है.

     

    वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के एक और आदेश से विवाद बढ़ा गया है. बिहार के सरकारी शिक्षकों को अब ओवर टाइम ड्यूटी करनी होंगी. सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वे स्कूलों में पढ़ाएंगे और उसके बाद उन्हें चुनावी कार्यों में लगाया जायेगा. स्कूलों की पढ़ाई के समय उनसे कोई भी गैर शैक्षणिक कार्य नहीं कराया जायेगा. यह निर्देश शिक्षा विभाग के अपर प्रधान सचिव के के पाठक ने जारी किया है.

    शिक्षा विभाग के बिना नहीं हो सकता काम

    बिहार में 1 दिसंबर से मतदाता पूर्ण निरीक्षण का कम शुरू होना है. जिसमे सरकारी शिक्षकों को बी एल ओ के रूप में लगाया गया है. शिक्षा विभाग के अपर प्रधान सचिव केके पाठक ने जारी पत्र में जिसमें यह लिखा गया है कि यह पाया गया है कि शिक्षा विभाग के शिक्षकों/शिक्षकेत्तर कर्मियों, टोला सेवकों की प्रतिनियुक्ति चुनाव संबंधी कार्यों में बीएलओ के रूप में लगाई जा रही है. बिना शिक्षा विभाग के कर्मियों की मदद के चुनाव का काम नहीं हो सकता है.

    चुनाव के कार्य के लिए अलग मानदेय

    शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला पदाधिकारी से कहा है, शिक्षकों को चुनाव का कार्य स्कूल कार्य खत्म होने के बाद ही दें. यदि आप शिक्षकों को चुनाव संबंधी कार्यों में लगाते हैं, तो उन्हें शाम 5.00 बजे के बाद ही लगाये. जिससे सुबह से लेकर शाम तक विद्यालय का कामकाज बाधित न हो. साथ ही यह उल्लेख करना आवश्यक है कि चुनाव का कार्य करने के लिए उन्हें अलग से मानदेय मिलता है. इस वजह यदि शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को इस चुनाव कार्य के लिए अतिरिक्त घंटे काम करना पड़े तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान की अंजू 5 महीने बाद पाकिस्तान से लौटी, रॉ से लेकर सेना तक करेगी पूछताछ
    Next Article दिल्ली नगर निगम में मिलेंगी 6,589 नौकरियां, इन पदों पर मिलेगा रोजगार, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

    Related Posts

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    July 3, 2026

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    July 3, 2026

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्लास्टिक का कहर

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.