Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान की अंजू 5 महीने बाद पाकिस्तान से लौटी, रॉ से लेकर सेना तक करेगी पूछताछ
    Breaking News Headlines

    राजस्थान की अंजू 5 महीने बाद पाकिस्तान से लौटी, रॉ से लेकर सेना तक करेगी पूछताछ

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजस्थान के भिवाड़ी की अंजू लगभग 5 महीने बाद पाकिस्तान से भारत लौट आई है. वाघा बॉर्डर के रास्ते अंजू का देश वापसी हुआ है. जब अंजू पाकिस्तान गई तो उसने कहा था कि वह सिर्फ वहां घूमने गई है, लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से उसने शादी कर ली थी. राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली अंजू पहले से ही शादीशुदा थी और उसके पति का नाम अरविंद था. अरविंद और अंजू के यहां दो बच्चे थे. लेकिन अपने दोस्त नसरुल्लाह के लिए उसने यहां अपने बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी. सूत्रों के मुताबिक अभी ये साफ नहीं है कि क्या अंजू हमेशा के लिए भारत लौटी है या फिर वापस अपने पाकिस्तानी दोस्त से पास जाएगी.

     

    पाकिस्तान पहुंचते ही भारत की अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया और दोस्त नसरुल्ला से निकाह करने के बाद अपना नाम फातिमा रख लिया. अब अंजू भारत आ चुकी है ऐसे में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि यहां रह रहे उसके पति अरविंद के साथ टकराव बढ़ सकता है, क्योंकि जब अंजू पाकिस्तान चली गयी थी तब अरविंद ने यह कहा था कि वह किसी भी हाल में अपने बच्चों को अंजू से नहीं मिलने देगा. बता दें कि इस मामले को लेकर अरविंद पहले भी पुलिस के पास जा चुका है.

    सुरक्षा एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    अंजू जैसे ही भारतीय सीमा में दाखिल हुई सबसे पहले उसे बीएसएफ कैम्प ले जाया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां उससे पूछताछ की जाएगी. इसके बाद स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर सकती हैं. जब तक सभी एजेंसियां उसके द्वारा दिए जवाब से संतुष्ट नहीं होगी, उसे घर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी. लेकिन फिलहाल अंजू का बयान सामने नहीं आया है. घर लौटने के बाद उसका व्यवहार कैसा रहता है, परिवार के लोग उसके साथ किस तरह का बर्ताव करते हैं, यह भी देखने वाली बात होगी.

    झूठ बोलकर गई थी अंजू

    जब अंजू के पाकिस्तान पहुंचने की खबर आई तो उसके परिवार वाले काफी हैरान थे. उसके मन में क्या चल रहा था किसी को इसकी भनक भी नहीं थी. इसे लेकर तब अंजू के पति अरविंद ने कहा था, वह चार दिन पहले मुझसे बोल कर गई थी कि जयपुर घूमने जा रही हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleChandigarh: पीजी के बाथरूम में हिडेन कैमरा, ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर युवती बनाती थी सहेलियों का अश्लील वीडियो
    Next Article Bihar: छुट्टियों पर मचे बवाल पर शिक्षा विभाग की सफाई, कहा-सामान्य और उर्दू स्कूलों के लिए अलग हॉलीडे लिस्ट

    Related Posts

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    May 14, 2026

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    May 14, 2026

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: रिश्तों की अंतिम शरणस्थली | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रहित में अपील: 1967 से आज तक ‘आर्थिक अनुशासन’ का संदेश | राष्ट्र संवाद

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.