Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, आठ जख्मी
    Breaking News Headlines बिहार

    नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, आठ जख्मी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बड़ा हादसा उस समय होते-होते रह गया जब दिल्ली से दरभंगा ट्रेन (02570) के तीन कोच जलकर खाक हो गए. जलने वाले कोचों में दो जनरल और एक स्वीकर कोच शामिल है. इस हादसे में आठ लोग जख्मी हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है. आग पर नियंत्रण पाने के बाद तीनों कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया. यह घटना शाम को करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है.

     

    उत्तर प्रदेश के सराय भोपत रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है. यहां नई दिल्ली से दरभंगा जा रही क्लोन एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई है. हादसे में ट्रेन का एक डिब्बा जलकर राख हो गया है, जबकि अन्य दो डिब्बों में भी आग लगने से काफी नुकसान हुआ है. यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन संख्या 02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल उत्तर प्रदेश के सराय भोपत रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. तो एस 1 कोच में धुआं देखकर स्टेशन मास्टर ने तुरंत ट्रेन रोक दी. डिब्बों ने निकलती आग की लपटें और धुंए का गुबार देखते ही यात्रियों की चीख निकल गई. इसके साथ ही यात्रियों में जान बचाने के लिए भगदड़ मच गई.

     

     

    यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन संख्या 02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल उत्तर प्रदेश के सराय भोपत रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. तो एस 1 कोच में धुआं देखकर स्टेशन मास्टर ने तुरंत ट्रेन रोक दी. डिब्बों ने निकलती आग की लपटें और धुंए का गुबार देखते ही यात्रियों की चीख निकल गई. इसके साथ ही यात्रियों में जान बचाने के लिए भगदड़ मच गई.

    उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. कोई चोट या हताहत नहीं है. ट्रेन शीघ्र ही रवाना होने वाली है. जानकारी के अनुसार ट्रेन में आग लगने से घबराए यात्रियों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने गांव वालों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया.

    इटावा ट्रेन अग्निकांड पर CPRO, NCR हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन की तीन बोगियों में आग लगी थी… आग को बुझा लिया गया है और एक बोगी को अलग करवा दिया गया है जिसमें आग लगी हुई थी, जिसे बुझाने में हमें सफलता मिल गई है. यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की सुविधा करवाई जा रही है… अभी घायलों की जानकारी नहीं है… ” इटावा के डीएम अवनीश राय ने कहा कि ‘सूचना मिली थी कि दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में सराय भोपत रेलवे स्टेशन के पास आखिरी 4 डिब्बों में आग लग गई है. आग बुझा दी गई है. 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है… कई जांचों के बाद ट्रेन यहां से रवाना हो गई है…”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऋचा चड्ढा इंटर्न से यूं बनी एक्ट्रेस, आज फिल्में कमाती हैं करोड़ों
    Next Article जम्मू कश्मीर: उड़ी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.