Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ED ने किया बड़ा दावा: महादेव ऐप के प्रमोटर्स ने भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ रुपये, जांच जारी
    Breaking News Headlines राजनीति

    ED ने किया बड़ा दावा: महादेव ऐप के प्रमोटर्स ने भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ रुपये, जांच जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने सीएम भूपेश बघेल को लेकर बड़ा दावा किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए. ईडी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. चुनाव से पहले इस आरोप के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल गर्माने के आसार बढ़ गए हैं. इससे पहले ईडी ने गुरुवार को राज्य में 5.39 करोड़ रुपये जब्त किए थे.

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया है. उसने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं. ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है. एजेंसी चुनाव वाले राज्य छत्तीसगढ़ में पैसे का लेन-देन करने वाले असीम दास के पास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर चुकी है.

     

    महादेव ऐप के खिलाफ हो रही जांच

    ईडी महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही है. एजेंसी ने एक बयान में कहा कि असीम दास से पूछताछ , उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) की तरफ से भेजे गए ईमेल की पड़ताल से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं. पता चला है कि महादेव ऐप के प्रमोटर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अतीत में नियमित तौर पर भुगतान करते रहे हैं. साथ ही अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है

    प्रीपेड सीएम हैं बघेल

    इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर हमला किया. शाह ने बघेल को प्रीपेड सीएम बताया. उन्होंने कहा कि बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे को दिल्ली दरबार में पहुंचाने का काम किया है. राज्य में एक रैली के दौरान कहा छत्तीसगढ़ के खजाने पर अधिकार दलित, आदिवासी और पिछड़ों का है. उन्होंने आरोप लगाया कि बघेल ने छत्तीसगढ़ के खजाने को एटीएम बनाकर दिल्ली में भाई-बहन के चरणों में चढ़ाया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवाईएसआर तेलंगाना पार्टी, विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस को देगी समर्थन
    Next Article नेपाल भूकंप में मरने वालों की संख्या 158 हुई, जाजर कोट-रूकुम में भारी तबाही

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.