Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की हवा और जहरीली, नोएडा में 397 पहुंचा AQI, राजधानी में डीजल बसों पर बैन
    Breaking News Headlines

    दिल्ली की हवा और जहरीली, नोएडा में 397 पहुंचा AQI, राजधानी में डीजल बसों पर बैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. इन्हीं सब वजहों के चलते दिल्ली सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिए हैं. जिसमें हरियाणा से डीजल बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध और सीएनजी बसों में बढ़ोतरी शामिल हैं. इसके साथ ही दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि तापमान में गिरवाट और शांत हवाओं के चलते अलगे 15 दिन राजधानी के लिए काफी अहम हैं.

    आज (गुरुवार) सुबह दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 343 मापा गया. जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली की खराब हवा के लिए मौसम की स्थिति जिम्मेदार है. साथ ही उनका कहना है कि ये स्थितियां अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती हैं.

    गुरुवार सुबह नोएडा का समग्र एक्यूआई 397 दर्ज किया गया. इससे पहले बुधवार सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 मापा गया. दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई काफी ज्यादा रहा. बता दें कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’ माना जाती है. जबकि 51 से 100 के बीच संतोषजनक’ जबकि 101 से 200 के बीच के एक्यूआई को ‘मध्यम’ और 201 से 300 के बीच ‘खराब’ माना जाता है. वहीं 301 से 400 के बीच के एक्यूआई को ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में रखा जाता है. जबकि 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है.

    दिल्ली के पर्यावण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि जिन इलाकों में एक्यूआई लगातार पांच दिनों तक 400 अंक से अधिक हो वहां एक किमी के दायरे में निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाएगी. इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन से वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए कम से कम 1,000 निजी सीएनजी बसों को अनुबंध के तहत लगाए जाने की बात कही है. राय ने कहा कि, “वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के अनुसार 1 नवंबर से दिल्ली में डीजल बसों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. इसके लिए कुल 18 टीमों का गठन किया गया है.” उन्होंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे अपने डिपो से केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक या बीएस-6 बसें ही चलाएं, जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तरप्रदेश : बेटे की चाहत में मां-बाप ने अपने हाथों चढ़ा दी 22 महीने की बेटी की बलि
    Next Article AI के जोखिमों पर भारत समेत 27 देशों ने जताई सहमति; अंतरराष्ट्रीय घोषणा पत्र पर किए हस्ताक्षर

    Related Posts

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    June 6, 2026

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.