Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने आदिशक्ति कन्या पूजन का किया आयोजन, ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास आयोजन में हुए शामिल, सैकड़ो बालिकाओं के बीच शिक्षा किट का हुआ वितरण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने आदिशक्ति कन्या पूजन का किया आयोजन, ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास आयोजन में हुए शामिल, सैकड़ो बालिकाओं के बीच शिक्षा किट का हुआ वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने आदिशक्ति कन्या पूजन का किया आयोजन, ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास आयोजन में हुए शामिल, सैकड़ो बालिकाओं के बीच शिक्षा किट का हुआ वितरण

    जमशेदपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आदिशक्ति कन्या पूजन का आयोजन किया गया। सिदगोड़ा स्थित अवध टॉवर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संकृति के तहत माँ दुर्गा की प्रतिकृति के रूप में कन्याओं की पूजा की गई। कार्यक्रम के दौरान 351 से अधिक स्थानीय जरूरतमंद बालिकाओं के बीच एक वर्ष तक चलने वाले शिक्षा किट का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि सनातन धर्म में नारी को नर से महान बताया गया है जहां पर नारियों की पूजा होती है वहां पर देवताओं का वास होता है। हमारा भारत देश पर्व त्योहारों का देश है। नवरात्र सिर्फ पूजा और अनुष्ठान का पर्व ही नहीं है, बल्कि शक्ति साधना का भी महापर्व है। मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की अपार शक्ति नारी सशक्तीकरण का भी प्रतीक है। अब हमें नारी का निर्बल नहीं सबल पक्ष देखने को मिलता है। आज की नारी सहनशील है, मजबूत है, किसी के दबाव में नहीं है। वे अंतरिक्ष से लेकर खेल, शिक्षा व राजनीति तक सभी क्षेत्रों में अपनी काबिलियत और प्रतिभा को साबित कर रही है। इसलिए कहा भी गया है- यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता। उन्होंने मौजूद सभी कन्याओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की।

    इससे पहले, रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

    इस मौके पर रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी के प्रेसिडेंट निर्मल कुमार, सेक्रेटरी प्रथमा बोस, रोशन, आशीष, सूरज झा, लक्ष्मी, सूरज मिश्रा, संजू बोस, हर्ष शर्मा, आयुष शर्मा, आयुष बैनर्जी, देवानंद सोना गौरव व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा दुर्गा पूजा पर्व के अवसर में जिले में विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त आदेश जारी
    Next Article 20 नवंबर तक कोर्ट में वार्षिक अवकाश……

    Related Posts

    खस्सी’ बोलकर खिला रहा था ‘मुर्गा का मीट निकाह के बाद भोज में बाराती और शराती भिड़े, आधा दर्जन से अधिक घायल।

    July 10, 2026

    गिरिडीह पुणे से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ डुमरी का प्रवासी मजदूर, परिवार ने सरकार से लगाई खोजबीन की गुहार

    July 10, 2026

    कुमारडूबी विद्यालय में मलेरिया जांच शिविर, 81 बच्चों की रिपोर्ट मिली निगेटिव।

    July 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खस्सी’ बोलकर खिला रहा था ‘मुर्गा का मीट निकाह के बाद भोज में बाराती और शराती भिड़े, आधा दर्जन से अधिक घायल।

    गिरिडीह पुणे से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ डुमरी का प्रवासी मजदूर, परिवार ने सरकार से लगाई खोजबीन की गुहार

    कुमारडूबी विद्यालय में मलेरिया जांच शिविर, 81 बच्चों की रिपोर्ट मिली निगेटिव।

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1001 श्रद्धालुओं की नि:शुल्क कांवर यात्रा, 20 जुलाई से होगा पंजीयन

    PESA को ठेंगा रैंकिनी मंदिर में 19 करोड़ का खेल ग्राम सभा से पूछा तक नहीं

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस एक क्लिक में जाने देश दुनिया की खबर

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJuly 10, 2026

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    ज्ञान का प्रकाशस्तंभ: नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवशाली और दुखद इतिहास

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.