Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गाजा के लिए सभी मुस्लिम देश एकजुट, इजराइल-अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी-प्रदर्शन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    गाजा के लिए सभी मुस्लिम देश एकजुट, इजराइल-अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी-प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2023Updated:October 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गाजा के लिए सभी मुस्लिम देश एकजुट, इजराइल-अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी-प्रदर्शन
    गाजा. इजराइल के खिलाफ व गाजा के समर्थ में सभी मुस्लिम देश एकजुट हो गए हैं. वेस्ट बैंक से लेकर मिस्र की राजधानी काहिरा तक गाजा में बमबारी को लेकर इजराइल व अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि युद्ध के बीच 17 अक्टूबर को देर रात गाजा शहर के अहली-अरब अस्पताल पर जोरदार हमला हुआ. इसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.

     

     

    सऊदी अरब ने इस हमले को इजराइली सेना का घिनौना काम कहा है. वहीं इजराइल के साथ संबंधों को बेहतर कर चुके यूएई व बहरीन को भी इस हमले की आलोचना करनी पड़ी. 1980 में इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे चुके मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने कहा कि अस्पताल पर हमले कर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया गया है. अरब लीग के चीफ अहमद अबुल घीत ने कहा है कि कोई शैतानी मानसिकता ही अस्पताल पर हमले करा सकती है. गाजा में हो रही त्रासदी को तुरंत रोका जाना चाहिए. वहीं कतर ने गाजा अस्पताल पर हमले को जनसंहार बताया है. इराक की राजधानी बगदाद में गाजा अस्पताल पर हुए हमले के बाद हजारों लोग सड़कों पर उतरे. वहीं इराक की सरकार ने यूएनएससी से अपील की है कि वह गाजा में मासूमों का कत्ल तुरंत रुकवाए. ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा अगर एक बार मुस्लिम देश व यहां के लोग गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दें तो इन्हें कोई रोक नहीं सकेगा है.

     

     

     

     

    गाजा अस्पताल पर हमले के बाद ईरान के दर्जनों शहरों में प्रदर्शन हुए हैं. तुर्किये में भी कई जगहों पर प्रदर्शन हुए हैं. यहां प्रदर्शनकारियों ने तुर्किये में इजराइल के दूतावास में घुसने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. लेबनान की राजधानी बेरूत में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. यहां प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी एम्बेसी को घेरा. जब पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. मोरक्को ने 2020 में इजराइल से संबंध बेहतर कर लिए थे. तब भी यहां इजराइल को ही गाजा अस्पताल पर हमले का दोषी माना गया. लोगों ने 23 शहरों में प्रदर्शन किए. मिस्र में अल सीसी की सरकार कोई प्रदर्शन नहीं होने देती है. वहीं जब लोग इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे तो पुलिस चुपचाप बैठी रही. हालांकि मिस्र ने गाजा के लोगों को पनाह देने से इनकार कर दिया है. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारे लगाए. अरब लोगों तुम कहां हो फिलिस्तीन का खून बहा है.

     

     

    गाजा अस्पताल पर हमले पर आरोप-प्रत्यारोप-

    जंग के दौरान अस्पतालों पर किए गए हमलों को वॉर क्राइम माना जाता है. हमले के तुरंत बाद हमास ने इजराइल पर आरोप लगाया. उसने कहा कि इजराइल ने स्मार्ट बम से गाजा के अस्पताल को निशाना बनाया. वहीं इजराइल ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है. इजराइल ने कहा कि यह अटैक इस्लामिक जिहाद संगठन का है. उसने गलती से रॉकेट गाजा के अस्पताल पर छोड़ दिया. इजराइल की डिफेंस फोर्सेज ने एक ऑडियो भी जारी किया है. इसमें हमास लड़ाके इस बात का जिक्र कर रहे हैं. हालांकि इजराइल की इस सफाई का केवल उसके साथी देश अमेरिका ने समर्थन किया है. इजराइल दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शुरुआती जांच से लगता है कि यह काम किसी और का था इजराइल का नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत सरकार के अल्टीमेटम के बाद कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाया
    Next Article एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक जेडीएस अध्यक्ष को किया निष्कासित, भाजपा से गठबंधन पर भी उठाए सवाल

    Related Posts

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    May 27, 2026

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.