Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्ल्ड कप 2023: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से हराया
    Headlines खेल

    वर्ल्ड कप 2023: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वर्ल्ड कप 2023: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से हराया
    चेन्नई :  न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की. चेपॉक में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 149 रनों से जीत हासिल की. इसी के न्यूजीलैंड अब प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट पर 288 रन बनाए हैं. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 34.4 ओवर में ही 139 रनों पर ही सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रहमत शाह 36 और अजमतुल्लाह 27 रनों की पारी खेली. वहीं न्यूजीलैंड के लिए लोकी फर्ग्यूसन और मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए. जबकि ट्रेंट बोल्ट 2 विकेट झटके. इसके अलावा मार्क हेनरी और रचिन रवींद्र को एक-एक सफलता मिली.

     

     

    न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान टॉम लाथम 68 और विल यंग 54 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए नवीन-उल-हक और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि राशिद खान और मुजीब उर रहमान को 1-1 सफलता मिली.

     

     

     

    289 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 6वें ओवर में ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 7वें ओवर में 27 के स्कोर पर ही अफगानिस्तान ने दूसरा विकेट गंवा दिया. पहले मैट हेनरी ने रहमानुल्लाह गुरबाज को बोल्ड किया. इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने इब्राहिम जादरान को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद 43 के स्कोर पर अफगानिस्तान ने तीसरा विकेट कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के रूप में गंवाया. शाहिदी 29 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने पवेलियन भेजा. फिर रहमत शाह और अजमतुल्लाह ओमरजई के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है, लेकिन फिर अजमतुल्लाह ओमरजई 32 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए. ओमरजई को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा. इसके बाद रहमत शाह भी 62 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए. रहमत शाह को रचिन रवींद्र ने आउट किया. इसके बाद देखते ही देखते अफगानिस्तान की पूरी टीम 139 रनों पर ही सिमट गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयहां पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल, देखें पूरी खबर
    Next Article दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 34 अतिरिक्त ट्रेनें

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.