Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नड्डा बोले : छत्तीसगढ़, राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश को भी भ्रष्टाचार का ATM बनाना चाहती है कांग्रेस
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    नड्डा बोले : छत्तीसगढ़, राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश को भी भ्रष्टाचार का ATM बनाना चाहती है कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नड्डा बोले : छत्तीसगढ़, राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश को भी भ्रष्टाचार का ATM बनाना चाहती है कांग्रेस
    नई दिल्ली :  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के बीच कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तरह तेलंगाना और मध्य प्रदेश को भी अपने भ्रष्टाचार का एटीएम बना कर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटना चाहती है।

     

     

    नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को वादे करने की कला में महारत हासिल है लेकिन यह पार्टी सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार की ही गारंटी दे सकती है।

    कर्नाटक के बेंगलुरु में आईटी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की खबर की तस्वीर को शेयर करते हुए जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “कांग्रेस पार्टी को वादे करने की कला में महारत हासिल है और अब यह पार्टी एक कदम आगे बढ़कर वादों के बदले में गारंटी देने लगी है। कर्नाटक में कतिपय ठेकेदारों के घरों से हाल ही में 100 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने का खुलासा हुआ है

     

     

    जो बेहद शर्मनाक व मतदाता के साथ घिनौना मजाक है। हालांकि, यह कांग्रेस के भ्रष्टाचारी डीएनए का महज एक छोटा सा नमूना है। सत्ता में आने के साथ ही कांग्रेस का भ्रष्टाचार कर्नाटक में सुरसा के मुख की तरह फैल चुका है। कांग्रेस समर्थित यही ठेकेदार कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के खिलाफ झूठ परोसने में सक्रिय थे।”

    नड्डा ने आगे कहा, “यह कर्नाटक का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार ने इसे मनीलांड्रिंग, करप्शन और आगामी चुनावों के लिए पैसे जुटाने का एटीएम बना दिया है। जाहिर है कि कांग्रेस जो गारंटी दे सकती है वह हमेशा भ्रष्टाचार की गारंटी है।”

    भाजपा अध्यक्ष ने तेलंगाना और मध्य प्रदेश में जोर-शोर से सत्ता की दावेदारी कर रही कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, “कांग्रेस और करप्शन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान को भी करप्शन का एटीएम बना दिया है और तेलंगाना एवं मध्यप्रदेश को भी ऐसा ही एटीएम बनाकर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटना चाहती है। कांग्रेस इसलिए मध्यप्रदेश और तेलंगाना में सत्ता में आने के स्वप्न पाल रही है ताकि वह गरीबों के कल्याण और प्रदेश के विकास का पैसा लूट सके। कांग्रेस लूट की ही गारंटी दे सकती है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articlejamshedpur :बाल विवाह और बाल अपराध की रोकथाम को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजित
    Next Article दो दिवसीय दौरे पर चुनावी राज्य मिजोरम पहुंचे राहुल गांधी

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.