Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इलाज के अभाव में इस अस्पताल में एक व्यक्ति की हुई मौत
    Breaking News झारखंड

    इलाज के अभाव में इस अस्पताल में एक व्यक्ति की हुई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बत्तो गांव निवासी 40 वर्षीय भरोसा रजवार की मौत इलाज के आभाव में कांडी अस्पताल में हो गयी। मृतक भरोसा आहर में नहाने के क्रम में डूब गया था। आनन-फानन में पांच लोगों ने आहर से निकालकर मोटरसाइकिल के माध्यम से अस्पताल लाया, जहां पर कोई डॉक्टर नही था। इलाज हेतु बाहर ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी नहीं मिला और उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दी।

     

     

    लोगों ने बताया कि मृतक भरोसा को आहर से निकालकर लगभग साढ़े तीन बजे अस्पताल लेकर आये थे, लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।एक एनएम सोनी कुमारी, एक जीएनएम ममिता कुजूर व एमपीडब्ल्यू अर्जुन राणा उपस्थित थे। जिन्होंने पीड़ित को ऑक्सीजन लगाया। चिकित्सा प्रभारी डॉ गोविंद सेठ ने बताया कि आज 3 बजे के बाद सीएचओ सोनिया कुमारी की ड्यूटी है।लेकिन वह भी उपस्थित नहीं थी।आज सुबह ओपीडी में 9 बजे से 3 बजे तक डॉ विरेन्द्र कुमार ड्यूटी में थे, जो तीन बजे ड्यूटी ऑफ कर चले गए थे। अस्पताल में उपस्थित कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने बताया कि यहां आने के बाद 108 एम्बुलेन्स को फोन किया गया, लेकिन वह भी बार-बार कहता रहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए तुरंत भेज रहे हैं, लेकिन दो घंटे बाद भी एम्बुलेंस नही पहुंचा और भरोसा रजवार इलाज के इंतजार में साढ़े चार बजे दम तोड़ दिया।

     

     

    मृतक भरोसा अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ कांडी बाजार आया था। बाजार करने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ वापस घर जा रहा था। रास्ते में नैनाबार आहर के पास पहुंचने के बाद भरोसा ने पत्नी से कहा कि पांच मिनट रुको मुझे गर्मी लग रही है, नहाकर आते हैं। वह नहाने चला गया। नहाने के क्रम में अधिक गहराई में चला गया और वह डूबने लगा। जब उसकी पत्नी अपने पति को डूबते देखी तो शोर मचाने लगी। शोर सुनकर लोग दौड़े। बड़ी मुश्किल से उसे पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल लेकर आये। जहां पर उसकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी सुनीता देवी, मां फुलेसरी देवी व पिता भोला रजवार व पुत्र मिथुन अस्पताल के बाहर रोते पटकाते रहे। अस्पताल में उपस्थित मुखिया विजय राम, युवा समाजसेवी बाबू खान व सैकड़ो ग्रामीणों ने अस्पताल की कुव्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी ने अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।
    एसआई ऑगस्टिन टेटे और एएसआई संजय राम ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जा में लेकर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों के साथ भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईचागढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,रांची जा रही ट्रेलर से 810 किलो गांजा बरामद किया
    Next Article राज्य में अधिवक्ताओं के लिए निरन्तर कल्याणकारी कार्य करने के लिए कोल्हान के अधिवक्ताओं ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.