Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ICC WORLD CUP- ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार, साउथ अफ्रीका ने रौंदा, बल्लेबाजों ने घुटने टेके
    Headlines राष्ट्रीय

    ICC WORLD CUP- ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार, साउथ अफ्रीका ने रौंदा, बल्लेबाजों ने घुटने टेके

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ICC WORLD CUP- ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार, साउथ अफ्रीका ने रौंदा, बल्लेबाजों ने घुटने टेके
    नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम ने चैंपियन जैसी शुरुआत की है. टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में प्रोटियाज टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से धूल चटाते हुए एकतरफा जीत दर्ज की. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डि कॉक के शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 311 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य की पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप ऑर्डर के बुरी तरह से लडख़ाने की बाद 177 रन पर ढेर हो गई. 134 रन की बड़ी जीत से अंक तालिका में प्रोटियाज टीम टॉप पर पहुंच गई.

     

     

    साउथ अफ्रीका की धमाकेदार बल्लेबाजी

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. ओपनर क्विंटन डि कॉक ने लगातार दूसरे मुकाबले में शतक जमाया तो वहीं एडन मार्क्रम ने भी हाफ सेंचुरी जमाई. 106 गेंद पर 8 चौके और 5 छक्के की मदद से डि कॉक ने 109 रन की पारी खेल डाली. एडन मार्क्रम ने 44 गेंद पर 54 रन बनाए.

     

     

    जमकर पिटे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

    ऑस्ट्रेलिया के सभी प्रमुख गेंदबाजों साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पीटा. कप्तान पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोस हैज़लवूड और एडम जाम्पा काफी महंगे साबित हुए. कमिंस ने 9 ओवर में 71 रन लुटाए जबकि जाम्पा को इतने ही ओवर में 70 रन पड़े. हेजलवुड और स्टार्क ने आखिर के ओवरों में वापसी की फिर भी क्रमश: 53 और 60 रन खाए.

    बिखर गया ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर

    साउथ अफ्रीका से मिले 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का टॉप आर्डर बुरी तरह से लडख़ड़ा गया. 70 रन के स्कोर पर आधी से ज्यादा टीम वापस लौट चुकी थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने 7 विकेट गंवा दिए थे. मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे धुरंधर 20 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए. मार्नस लाबुशेन और पैट कमिंस ने संघर्ष किया, लेकिन शुरुआती झटकों से टीम पूरी तरह उबर नहीं पाई. लाबुशेन ने 46 जबकि मिचेल स्टार्क ने 27 और कमिंस ने 22 रन बनाकर आउट हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार: राज्यपाल अब ‘महामहिम’ नहीं ‘माननीय’ कहलाएंगे, आदेश जारी
    Next Article अयोध्या मस्जिद का नाम पैगंबर के नाम पर ‘मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद’ रखा जाएगा

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.