दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम
एंकर : दुर्गा पूजा और नवरात्र नजदीक आ रहा है, .. रांची शहर मे एक उत्सव का माहौल बनता दिख रहा है। .. वहीं, पूजा समितियों ने भी पंडालो के निर्माण की गति तेज कर दी है ,
15 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ ही यह उत्सव शुरु हो जाएगा। इसको लेकर, हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी राजधानी रांची मे कई भव्य और आकर्षक पूजा पंडालो का निर्माण हो रहा है। कई पूजा समितियाँ अपने पंडालो मे पर्यावरण और पशु – पक्षियों के संरक्षण का सन्देश देने का प्रयास कर रहे हैं। पंडालो को सुन्दर और नयनाभिराम आकार देने के लिए कोलकाता से कारीगर बुलाये गए हैं।
वही दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन भी एलर्ट मोड़ पर है शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर cctv कैमरा से निगरानी रखी जायेगी शहर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तयनात रहेंगे वही पूजा पंडालों के अध्यक्षों को भी सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने कई आदेश निर्देश दिए है ।

