Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छात्र/छात्राओं को बेहतरीन मंच एवं उनके प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना जामताड़ा द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    छात्र/छात्राओं को बेहतरीन मंच एवं उनके प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना जामताड़ा द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा के छात्र छात्राओं को बेहतरीन मंच एवं उनके प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना जामताड़ा द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव 2023 का आयोजन जे बी सी प्लस 2 विद्यालय जामताड़ा में किया गया।
    जामताड़ा के सरकारी स्कूल और कस्तूरबा विद्यालय के वर्ग 9 से 12 वीं कक्षा के अपने विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने जिला कला उत्सव में भाग लिया।
    जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ,जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ,अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सुरेश महतो, ,ए पी एम वंदना भट्ट ,ए पी ओ उज्जवल मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर जिला कला उत्सव का उद्घाटन किया।
    कला उत्सव समारोह को संबोधित करते जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों के अंदर संगीत और कला को बढ़ावा देने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नामांकित छात्रों की शैक्षणिक प्रतिभा का पोषण और प्रदर्शन करके शिक्षा में कला को बढ़ावा देना इस कला उत्सव का मुख्य उद्देश्य है । यह बच्चों के विभिन्न कौशल को बढ़ाने में मदद करता है और उन्हें हमारी संस्कृति के राजदूत के रूप में विकसित करता है। जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ने कहा कि संगीत ,गीत ,गायन और वादन के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं । बच्चे इस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं । अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सुरेश महतो ने कहा कि आज के कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा देखने लायक है। विद्यालय के बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ गायन ,नृत्य और संगीत का ज्ञान आवश्यक है ।आगामी दिवस मे उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।
    प्रथम दिवस के जिला कला उत्सव में शास्त्रीय गायन,संगीत वादन,लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडली के सदस्य दशरथ हजारी , अनामिका तिवारी , स्मिता मौजूद थे ।
    कार्यक्रम के सफल संचालन में एस एस ए कर्मी विनोद राजहंस, अनिल कुमार ,सौरभ कुमार , कामाख्या मंडल ,सुमना बाउरी का अहम योगदान रहा । कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक विद्या सागर ने किया।
    मौके पर डायट उप प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार सिंह , शिक्षिका प्रतिमा एकघरा , रिया पाल ,रश्मि कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला फेयर प्राइस ऑफ डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा द्वारा पांच सदस्य टीम जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया के नेतृत्व में उपायुक्त को मांग पत्र सौपा
    Next Article संकल्प यात्रा के बहाने , गुटबाजी के बिच अपनी जमीन तलाश रहे बाबूलाल मरांडी : बबलू झा

    Related Posts

    नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई?

    September 6, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    September 6, 2026

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई?

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.