Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शुभमन गिल को प्लेटलेट्स घटने पर अचानक हॉस्पिटल में कराया भर्ती
    Breaking News Headlines खेल

    शुभमन गिल को प्लेटलेट्स घटने पर अचानक हॉस्पिटल में कराया भर्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शुभमन गिल को प्लेटलेट्स घटने पर अचानक हॉस्पिटल में कराया भर्ती

    वर्ल्‍ड कप 2023 में भारत के लिए पहला मुकाबला नहीं खेल सके स्टार ओपनर शुभमन गिल की हेल्‍थ को लेकर ताजा अपडेट आया है, जो क्रिकेट फैंस के साथ टीम इंडिया की चिंता बढ़ाने वाला है। डेंगू की बीमारी से पीडि़त शुभमन गिल की प्लेटलेट्स कम होने के चलते उन्‍हें अचानक चेन्नई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बीसीसीआई पहले ही शुभमन गिल की हालत को देखकर उन्‍हें अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर कर चुका है।

     

     

    वहीं, अब उनकी हालत को देखकर उनकी पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्‍टूबर को खेलने की भी कोई संभावना नहीं दिख रही है। गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ही खेलते नजर आएंगे।वर्ल्‍ड कप 2023 में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर बीसीसीआई ने सोमवार को ही शुभमन गिल का हेल्थ अपडेट जारी किया था। बीसीसीआई ने जानकारी दी थी कि गिल टीम के साथ दिल्ली नहीं गए हैं। वह चेन्नई में ही अपना इलाज करवाएंगे। वहीं, आज मंगलवार को ताजा जानकारी के अनुसार, गिल के प्लेटलेट्स कम हो गई हैं और उन्‍हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल वह चेन्नई के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

     

     

     

    ईशान किशन नहीं भुना सके मौका

    शुभमन गिल के पहले मैच में बीमार होने के चलते ईशान किशन को मौका दिया गया था, लेकिन वह मौके को नहीं भुना सके। शुभमन के दूसरे मैच में भी नहीं खेलने के चलते ईशान किशन को अफगानिस्‍तान के खिलाफ भी मौका मिलना तय है। इसके साथ ही उन्‍हें पाकिस्‍तान के खिलाफ भी खिलाया जा सकता है।

    भारत की टीम में बने रहेंगे गिल

    जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई अभी शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं करेगी। वह भारत के वर्ल्ड कप स्‍क्‍वॉड में बने रहेंगे। गिल इस साल एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह फिट होते ही टीम इंडिया के लिए बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

    शुभमन गिल को प्लेटलेट्स घटने पर अचानक हॉस्पिटल में कराया भर्ती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोख्तियारपुर गांव में 14वर्षीय युवती ने की आत्म हत्या ।
    Next Article कॉलेज की वो यादें जो भुलाया नहीं जा सकता है: विद्यार्थी

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.