Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमएसएमई पटना द्वारा मगध महिला महाविद्यालय पटना में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
    Breaking News बिहार

    एमएसएमई पटना द्वारा मगध महिला महाविद्यालय पटना में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विवेक यादव की रिपोर्ट
    पटना ,बिहार:सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उधम विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार,पटना द्वारा बुधवार को पटना स्थित मगध महिला महाविद्यालय के सभागार में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागिगण, उद्यमिगण इत्यादि ने भाग लिया। यह कार्यक्रम, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के उद्यमिता सह कौशल विकास योजना के अंतर्गतकिया गया।
    इस कार्यक्रम का उद्घाटन एमएसएमई पटना के निदेशक महोदय प्रदीप कुमार, आई.ई.डी.एस. एवं डॉ नमिता कुमारी, प्राचार्या, मगध महिला महाविद्यालय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसका उद्देश्य, उद्यमियों/भावी उद्यमियों/ छात्रों/ छात्राओं के बीच उद्यमिता के महत्व, प्रक्रियाओं, इस संबंध मे विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बिहार राज्य में, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना था।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सुनील कुमार, उपाध्यक्ष, पटना नेत्र संघ, सुमन शेखर, महासचिव, लघु उद्योग भारती, बिहार, डॉ. सफीउल्लाह, सहायक प्रोफेसर, चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, डॉ श्वेता शरण, सहायक प्रोफेसर, मगध महिला महाविद्यालय, संजीव आजाद, सहायक निदेशक इत्यादि मौजूद रहे.इस कार्यक्रम संयोजन एवं समन्वयन इस कार्यालय के सहायक निदेशक रविकांत ने किया .मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविकांत सहायक निदेशक ने कार्यक्रम उदेश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उधमिता का महत्व, प्रक्रियाओं, इस संबंध में विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। मौके पर अतिथियों ने प्रतिभागियों को उद्यमिता के क्षेत्र मे आगे बढ्ने हेतु उत्साहवर्धन एवं आपने अनुभावों से उचित मार्गदर्शन दियाI निदेशक प्रदीप कुमार ने उद्यमियों एवं भावी उधमियों को बिहार राज्य में एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाये जाने वाली योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा, स्टार्टअप, मुख्यमंत्री उद्यम योजना, मुख्यमंत्री क्लस्टर योजना एवं जिला में प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम सफलता में जिला उद्योग केन्द्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी एवं पटना जिला में विभिन्न औधोगिक सम्भावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सुमन शेखर ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से उद्यमिता के लिए उपस्थित प्रतिभागियों को प्रेरित किया। संजीव आजाद ने जिला में चलाये जाने वाली विभिन्न योजनाओं में बैंको द्वारा दी जाने वाली वितीय सहायता एवं जिला अग्रणी बैंक की भूमिका और बैंको द्वारा चलाये जाने वाली अन्य स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई मंत्रालय, नई दिल्ली के द्वारा भेजे गए वीडियो प्रेजेंटेशन को दिखाया एवं हर तरह की जानकारी साझा किया गया। डॉ श्वेता शरण, सहायक प्रोफेसर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया I

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article जब रेखा ने अमिताभ बच्चन के ऊपर किया था ऐसा खुलासा, हर ओर मच गई थी सनसनी, कहा था- जैसा दिखता है…

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.