Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जब तक भारत रहेगा स्वाधीनता सेनानी याद किए जाते रहेंगे – शुक्ला
    Breaking News बिहार

    जब तक भारत रहेगा स्वाधीनता सेनानी याद किए जाते रहेंगे – शुक्ला

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोतीहारी से संतोष राउत की रिपोर्टमो

    मोतीहारी ,बिहार :कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा है कि जब तक भारत वर्ष रहेगा स्वाधीनता सेनानी याद किए जाते रहेंगे। अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजादी दिलाने में हमारे पूर्वजों की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे आज़ अगस्त क्रांति के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिला स्वाधीनता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा आयोजित चलो स्वतंत्रता सेनानी द्वार कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान परिसर स्थित शौर्य स्तंभ से करते हुए उपस्थित उत्तराधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने संगठन के जिला अध्यक्ष श्री किशोर पाण्डेय को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि आज केन्द्र और राज्य की सरकारें स्वाधीनता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों को भूलती जा रही है। उन्होंने गरीबी और बेरोज़गारी से जूझ रहे स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों के लिए पेट्रोल पंप,गैस एजेंसी, सरकारी एवं निजी संस्थानों में नौकरी के अलावा अन्य रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। इस अभियान के तहत संगठन के अध्यक्ष श्री किशोर पाण्डेय के नेतृत्व में उत्तराधिकारियों का दल चांदमारी स्थित संजय कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंचा जहां स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय श्याम सुंदर ठाकुर एवं उनकी धर्मपत्नी स्व ऊषा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दल में किशोरी साह, हरिमोहन भगत, रामेश्वर गुप्ता, संजय सत्यार्थी समेत कई उत्तराधिकारी मौजूद थे। अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में तब तक चलता रहेगा जब तक कि सभी स्वाधीनता सेनानियों के घर तक नहीं पहुंच जाया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्याम सुंदर पाठक उच्च विद्यालय के प्रांगण में संस्थापक की प्रतिमा का किया गया अनावरण
    Next Article श्री महेश मानस गोष्टी प्रचार संघ के द्वारा मनाया गया पांचवा वार्षिकोत्सव समारोह

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.