Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, दर्शकों ने जमकर की सराहना, कल सुबह मटकी फोड़ एवं संध्याकाल में होगा फाइनल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, दर्शकों ने जमकर की सराहना, कल सुबह मटकी फोड़ एवं संध्याकाल में होगा फाइनल

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, दर्शकों ने जमकर की सराहना, कल सुबह मटकी फोड़ एवं संध्याकाल में होगा फाइनल

    जमशेदपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा शहर जन्माष्टमी के रंगों में सराबोर है, शहर में हर ओर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम है। बुधवार को सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन सम्पन्न हुआ। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 28 ग्रुप ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

     

     

    इस दौरान विभिन्न डांस ग्रुप के प्रतिभागियों ने भक्ति एवं देशभक्ति गीतों पर बेहतर मनोरंजक एवं मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति व नृत्य नाटिका से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, प्रतिभागियों ने विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रस्तुति से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर निर्णायक मंडली एवं उपस्थित दर्शकों ने प्रत्येक प्रस्तुति के दौरान में करतल ध्वनि से प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। ऑडिशन के पश्चात बेहतरीन प्रस्तुति के आधार पर 6 ग्रुप का चयन फाइनल के लिए किया गया। इस दौरान जज के रूप में सुश्री मिष्टु मुखर्जी, अविनाश कुमार मिश्रा, श्रीमती राजश्री ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

     

     

    सभी डांस ग्रुप के प्रतिभागी गुरुवार को संध्या 6 बजे फाइनल में आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। फाइनल मुकाबले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को सूर्य मंदिर समिति के द्वारा 10 हजार, 7 हजार और 5 हजार की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, फाइनल के अन्य प्रतिभागी टीम को भी समिति की ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट की जाएगी। कल गुरुवार को सुबह 10 बजे से सूर्य मंदिर परिसर में एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें पुरुष एवं महिलाएं अलग-अलग भाग लेंगे। वहीं, सांध्यकाल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का फाइनल एवं सामूहिक नृत्य का फाइनल सम्पन्न होगा।

     

     

    विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर डांस ग्रुप ने दी प्रस्तुति: विभिन्न डांस ग्रुप ने पर्यावरण संरक्षण, भारत देश, महापर्व छठ, संस्कृति संरक्षण, राम राज्य, कोरोनाकाल, कैंसर, जल- जंगल और जमीन बचाओ, विष्णु जी के दस अवतार, कृष्ण लीला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पंजाबी लोकनृत्य एवं देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी।

     

     

    इन डांस ग्रुप की ओर से दी गयी मनमोहक प्रस्तुति: हरीश ग्रुप, टीम यूनिटी, जय गर्ल्स पावर, आर वी डी ग्रुप, उदय नृत्यलोक, द कृष्णा, शांति डांस क्रू, टीम रेड, मुद्रा स्कूल ऑफ डांस (जूनियर), मुद्रा स्कूल ऑफ डांस (सीनियर), फाइटर बॉयज, शाइनिंग स्टार्स, डांस प्लानेट, डांसिंग डॉल्स, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कथक रॉकर्स, राधे ग्रुप डांस, डांस प्लानेट (सीनियर), आनंद ग्रुप, मुखी गर्ल्स ग्रुप, एंडी क्रू, डी एस आर क्रू, हिट मैन ग्रुप, बेबी डांस ग्रुप, सागर कला केंद्र, परेश डांस ग्रुप (सीनियर), परेश डांस ग्रुप (जूनियर) एवं सुर संगम माधुरी डांस ग्रुप।

    इस दौरान मंच संचालन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार ने किया। वहीं सहयोगी के रूप में शैलेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल, प्रमोद मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

     

     

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, बबुआ सिंह, बोलटू सरकार, अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, निकेत सिंह, धनेश्वर सिंह, रीता शर्मा, ममता भूमिज, निर्मल गोप, माही कुमार, सतीश सिंह, मोहित पांडेय व अन्य मौजूद रहे।

    सूर्य मंदिर जमशेदपुर जन्माष्टमी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेंगू के रोकथाम हेतु जमशेदपुर अक्षेस की जांच टीम विजया गार्डेन पहुंची, किया जुर्माना
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    June 8, 2026

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.