चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर ,बेगूसराय: थाना क्षेत्र स्थित बनवारीपुर मोख्तियारपुर पथ के पास अवस्थित पाइप प्लांट के बगल से 31 अगस्त को चोरी हुए ट्रैक्टर की ट्रॉली को भगवानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव से बरामद कर उक्त मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बतलाया कि उक्त मामले में अप्राथमिक आरोपी कुंभी निवासी राम सकल सहनी के पुत्र अमर कुमार को थाने के ए एस आई महेश प्रसाद ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर ही चोरी गए ट्रॉली जिसकी संख्या बीआरओ 9 जीए5164 को बरामद किया गया। उक्त मामले में थाना क्षेत्र के चकदुल्लम गांव निवासी अशोक चौरसिया की पत्नी रेणु देवी ने थाना में थाना कांड संख्या 242/23 दर्ज कराई थी । गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

