Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज, पीएम मोदी को न्यौता देने दिल्ली आएंगे CM योगी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म राजनीति

    अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज, पीएम मोदी को न्यौता देने दिल्ली आएंगे CM योगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज, पीएम मोदी को न्यौता देने  दिल्ली आएंगे CM योगी
    राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए देश भर के बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 21 से 23 जनवरी के बीच की तारीख को मंदिर का उद्घाटन हो सकता है।
    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज हो गई है।

     

     

    उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही होना है ऐसे में अभी से जोरों-शोरों के साथ तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 सिंतबर को दिल्ली जाएंगे जहां वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वो अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर पीएम से चर्चा करेंगे।

     

     

    जनवरी 2024 में होना है उद्घाटन

    अयोध्या में बने विशाल रामलला मंदिर के शुभारंभ का मुहूर्त भी करीब-करीब तय हो गया है। साल 2024 के जनवरी महीने में मंदिर का उद्घाटन होगा। सूत्र बताते हैं कि ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 21 से 23 जनवरी के बीच की तारीख को मंदिर का उद्घाटन हो सकता है। ये तारीखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी गई हैं और वे खुद इन तारीखों का चयन करेंगे ताकि इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हो सकें।

    मुलाकात के दौरान सीएम योगी, पीएम मोदी को राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम और उसकी तैयारियों के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं, इसके साथ ही उद्घाटन की तारीख को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हो सकती है।

     

     

     

    एक हफ्ते पहले शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम
    आपको बता दें कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए देश भर के बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें इसके लिए जगह-जगह एलईडी लगाए जाएंगे जिन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान घर-घर लड्डू बांटे जाएंगे। ट्रस्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम में देशभर से साधु संतों को निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची सांसद ने झारखंड सरकार के जुड़को के अधिकारियों को लगाए फटकार कहा अनपढ़ , जिसमें झारखंड सरकार भी संलिप्त
    Next Article संभव संस्था के 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में किया पूजा एवं रुद्राभिषेक

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.