Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लालू-राबड़ी I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से लौटने के बाद हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे
    Breaking News Headlines धर्म बिहार

    लालू-राबड़ी I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से लौटने के बाद हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लालू-राबड़ी I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से लौटने के बाद हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे
    पटना : विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक से लौटने के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ पटना से सोनपुर रवाना हुए. यहां लालू, राबड़ी के साथ हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. जानकारी के अनुसार, लालू यादव-राबड़ी देवी का हरिहरनाथ मंदिर से पहले से ही काफी अधिक लगाव रहा है. लालू जब भी बिहार में होते हैं, तो वह हरिहरनाथ मंदिर जाकर जरूर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. अब लालू एक बार फिर से सोनपुर पहुंचे हैं और यहां वह हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं।

     

     

    हरिहरनाथ मंदिर से जुड़ी है लालू की गहरी आस्था
    लालू प्रसाद यादव पहली बार सोनपुर से ही विधायक बने थे और हरिहरनाथ मंदिर से उनकी काफी गहरी आस्था जुड़ी हुई थी. वह मौका चाहे मुख्यमंत्री के रूप में हो या फिर रेल मंत्री के रूप में वह हरिहरनाथ मंदिर हमेशा जाया करते थे. ऐसे में अब लालू की हेल्थ पहले से बेहतर है, तो वो अपने रथ पर सवार होकर हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे.

    घोटालों के कई मामलों में फंसी लालू फैमिली
    बता दें कि आरजेडी प्रमुख लालू यादव का पूरा परिवार इस समय भ्रष्टाचार और घोटाले के मामलों में फंसा हुआ है. लालू यादव पहले ही सजायाफ्ता हैं. इसीलिए लालू के पूरे परिवार ने महादेव को प्रसन्न करने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पटना के सर्कुलर रोड से निकलकर बाबा हरिहरनाथ के दरबार में पहुंचे हैं. सावन के पवित्र महीना ख़त्म होने के बाद महादेव के लिए यह महीना भी काफी शुभ माना जाता है.

     

     

    सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे लालू यादव
    आपको बताते चलें कि भ्रष्टाचार के कई मामलों में घिरा लालू यादव का परिवार अब देवी-देवताओं को प्रसन्न करने में जुटा हुआ है. नित्य नये पूजन का आयोजन हो रहा है. सावन का पवित्र महीना चल रहा था, तो लालू-राबड़ी गोपालगंज में थावे मंदिर पहुंचे थे. इसके बाद मुंबई की बैठक में गए लालू यादव वहां सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. अब भगवान शंकर से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये लालू सोनपुर पहुंचे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा:मध्य विद्यालय खैरा के प्रशाल में सेवानिवृत्त अध्यापक का विदाई सह सम्मान समारोह
    Next Article सनातन धर्म पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे का विवादित बयान, कहा- “जो धर्म इंसानों जैसा “

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.