Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 50 बर्ष तक वकालत करने वाले अधिवक्ताओं को झारखंड बार कौंसिल करेगा सम्मानित: राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    50 बर्ष तक वकालत करने वाले अधिवक्ताओं को झारखंड बार कौंसिल करेगा सम्मानित: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    50 बर्ष तक वकालत करने वाले अधिवक्ताओं को झारखंड बार कौंसिल करेगा सम्मानित: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि राज्य के सभी स्तर के बार एसोसिएशनो में जो अधिवक्ता वकालत पेशे में 50 बर्ष से नियमित है उनको झारखंड स्टेट बार कौंसिल सम्मानित करेगा। पूर्व में भी कौंसिल द्वारा ऐसे अधिवक्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जा चुका है। पुनः इसे आरंभ किया जायेगा।

     

     

    शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है जिन अधिवक्ताओं ने वकालत पेशे में 50 बर्ष तक वकालत पूरा कर लिया है उनकी सूची हर स्तर के बार एसोसियेशन से मंगाकर और उसे सत्यापित कराकर उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल आपके द्वार कार्यक्रम का भी शुभारम्भ अगले महीने कराया जायेगा और अधिवक्ताओं की समस्या का समाधान सभी स्तर के बार एसोसिएशन में ही कराया जायेगा ताकि उन्हें इसके लिए रांची न जाना पड़े।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि हर बार एसोसिएशन में युवा अधिवक्ताओं के लिए महीने में एक दिन द्वितीय शनिवार को प्रतिभा उन्नयन प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा जिसमे न्यायाधीश, वरिष्ठ और अनुभवी अधिवक्ता और कानूनी क्षेत्र के शिक्षाविद इसमें भाग लेकर युवा अधिवक्ताओं के प्रतिभा उन्नयन के लिए प्रशिक्षण देंगे।

     

     

     

    श्री शुक्ल ने कहा है कि जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन का स्थापना के 100 बर्ष इस बर्ष पूरा हो रहा है जिसके लिए शताब्दी समारोह मनाने के लिए जिला बार एसोसिएशन के तदर्थ समिति को निर्देशित किया गया है। जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के पदाधिकारियों और कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव भी जल्द करा दिए जायेंगे । इसके लिए कौंसिल ने जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के तदर्थ समिति को निर्देश भी पूर्व में ही भेजा है। सरायकेला जिला बार एसोसिएशन और घाटशिला अनुमंडल बार एसोसिएशन का भी चुनाव कराने के लिए आवश्यक निर्देश कौंसिल द्वारा जारी किया गया है। कौंसिल के मॉडल रूल का अनुपालन हर स्तर पर कराने का निर्देश भी पूर्व में ही सभी जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशनो के पदाधिकारियों की झारखंड स्टेट बार कौंसिल के साथ रांची में पिछले महीने हुई संयुक्त बैठक में दिया जा चुका है।

     

     

    श्री शुक्ल ने कहा है कि इस शताब्दी बर्ष में जमशेदपुर में एक बड़ा सेमिनार करने पर भी विचार चल रहा है। जिसके लिए जिला बार एसोसिएशन की तदर्थ समिति के साथ विचार विमर्श किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभजन संध्या कार्यक्रम के लिये मशहूर भजन गायिका कल्पना पहुँची शहर , श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सज धज कर तैयार साकची गुरुद्वारा मैदान
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने किया मंदिर का जीर्णोद्धार

    Related Posts

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.