Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंगापुर सिटी में गरजे अमित शाह, कहा – किसान फिर मोदी को बनाना चाहते पीएम
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गंगापुर सिटी में गरजे अमित शाह, कहा – किसान फिर मोदी को बनाना चाहते पीएम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गंगापुर सिटी में गरजे अमित शाह, कहा – किसान फिर मोदी को बनाना चाहते पीएम

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गंगापुर सिटी में ‘सहकार किसान सम्मेलन’ को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की. अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने सहकारिता के क्षेत्र में कई काम किए. भाजपा सरकार ने किसानों का सम्मान बढ़ाया. किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई. मोदी जी ने किसानों के खातों में 6- 6 हजार रुपये डालकर किसान मित्र का काम किया. अमित शाह ने मंच से कहा कि किसान 2024 में फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं.

    लाल डायरी से डर रहे गहलोतः अमित शाह

    राजस्थान की कांग्रेस सरकार हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज-कल राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत जी लाल रंग की डायरी से बहुत डर रहे हैं, क्योंकि उस डायरी में अनेक राज छुपे हैं. डायरी का रंग भले ही लाल है लेकिन उसके अंदर काले कारनामे और अरबों के भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान की जनता से एक आग्रह है कि घर में लाल रंग की डायरी मत रखना नहीं तो गहलोत जी नाराज हो जाएंगे.

     

     

     

    राजस्थान में किसानों को नहीं मिल रही बिजली

    अमित शाह ने आगे कहा कि राजस्थान में किसानों को बिजली नहीं मिल रही है. प्रदेश के किसान महंगे दामों में बिजली खरीदने को विवश हैं. राज्य में कई जगहों पर बिजली के लिए किसान सड़कों पर है. विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने कहा कि 2024 से पहले राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनाओ. फिर मोदी के हाथ मजबूत करो.
    कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं कियाः अमित शाह

    अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय की विभिन्न पहलों के माध्यम से करोड़ों किसानों के जीवन को नई दिशा मिल रही है. कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया जबकि भाजपा की सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाये हैं। कांग्रेस की सरकार में कृषि बजट 22 हजार करोड़ रुपए था जिसे मोदी जी 6 गुना बढ़ा कर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए करने का काम किया है.

     

     

    ‘राजस्थान की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार’

    अमित शाह ने आगे कहा कि राजस्थान ने 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में सभी सीटें मोदी जी की झोली में डाली थी। 2024 में भी जनता फिर से सभी सीटों पर भाजपा को जिताएगी. इसके साथ ही जनता लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए भी तैयार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJEMCO: एलईडी स्ट्रीट लाइट की मांग
    Next Article बृजमंडल यात्रा के ऐलान पर एक्शन, नूंह में फिर इंटरनेट-SMS पर रोक

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.