
तेघड़ा (अनंत कुमार)तेघड़ा प्रखंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का वॉर्ड सदस्यों ने किया बहिष्कार. पंचायती राज विभाग के निर्देशन अनुसार वार्ड सदस्यों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड मुख्यालय स्थित अटल कलम सभागार में आयोजित होना था. इसको लेकर आधिकारिक स्तर पर सभी वार्ड सदस्यों को जानकारी दी गई थी . यह प्रशिक्षण दिनांक 25 अगस्त 2023 से प्रारंभ होती इसी बीच इस प्रशिक्षण का प्रखंड अंतर्गत सभी वार्ड सदस्यों ने किया बहिष्कार. जिसके आलोक में वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष अभिनव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जिसमें मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से हम तमाम वार्ड सदस्यों को अलग कर दिया गया ,नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को अब तक प्रभार नही मिलना एवं नए खाता का संचालन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है .पंचायत कार्यकारिणी की बैठक में कर्मचारियों के द्वारा सिर्फ हस्ताक्षर करवा कर खाना पूर्ति कर दी जाती है. पंचायत सचिव द्वारा पंचायत में आयोजित आमसभा के नाम पर केवल खानापूर्ति किया जाता है. प्रखंड कार्यालय में कर्मियों द्वारा वार्ड सदस्यों को उचित सम्मान न देना और उनके द्वारा बताए गए कार्यों का सादा अनदेखा करना एवं महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज रोजगार के सपने को आज सरकार एवं अधिकारियों की मिली भगत से समाप्त कर दिया गया है. जो अपने आप में काफी दुखद है. इन्हीं चीजों को लेकर हम लोग सरकार के द्वारा निर्देशित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का बहिष्कार करते हैं ,और हम सभी वार्ड सदस्य इस प्रशिक्षण से अलग रहेंगे. हम लोग प्रशिक्षण लेकर क्या करेंगे जब सरकार हमें काम करने ही नहीं देती. एक तरफ हम जनता का उलाहना सुनते हैं और दूसरी तरफ आधिकारिक स्तर पर केवल खाना पूर्ति की जाती है .आज के इस बहिष्कार में सुबोध पाठक ,गिरीश कुमार राय, विक्रम कुमार, दीपक ठाकुर एवं दर्जनों की संख्या में वार्ड सदस्य मौजूद रहे. सभी में एक स्वर में प्रशिक्षण का बहिष्कार किया।
