Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने केक काट कर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के पद पर दो वर्ष पूर्ण करने पर दिया बधाई
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने केक काट कर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के पद पर दो वर्ष पूर्ण करने पर दिया बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने केक काट कर प्रदेश अध्यक्ष  राजेश ठाकुर जी के पद पर दो वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दिया

    जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे ने केक काटकर वरिष्ठ कांग्रेसजनों जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया, कार्यकर्ताओं के बीच राजेश ठाकुर जी का अच्छे संगठनात्मक कार्यों और नेतृत्व के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू वितरण की गई।

     

     

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने बधाई दिया। जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने श्री राजेश ठाकुर जी के 2 वर्ष पूर्ण होने पर संगठनत्मक कार्यक्रमों का चर्चा भी किया। जिसमें राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में प्रदान किए गए संगठन के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान उचित पद के लिए आईसीसी तक अपनी बातों को पहुँचाने और उनका मनोनयन करने के लिए सर्वप्रथम बधाई दी गई। राजेश ठाकुर जी के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय चार कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा सांसद, जलेश्वर महतो पूर्व मंत्री, बंधु तिर्की पूर्व मंत्री, शहजादा अनवर को भी सफल संगठन संचालन के लिए साधुवाद देते हुए बधाई दिया। राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा सफल संचालन के कार्यक्रमों में संपूर्ण प्रदेश का भ्रमण कार्यक्रम, संगठन में कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए 3 महीने तक दौरा कार्यक्रम की गई थी, जो अद्भुत कार्यक्रम थी, चारों प्रमंडल स्तर पर चलाया गया संवाद कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी प्रतिनिधी सम्मेलन, 24 जिला में संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई, संवाद कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रतिनिधि सम्मेलन जो एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में आज भी जाना जाता है।

     

     

     

    भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत संपूर्ण झारखंड राज्य के प्रत्येक जिला, प्रत्येक प्रखंड और पंचायत स्तर तक व्यापक रूप से योजनाबद्ध तरीके से भारत छोड़ो यात्रा को सफल बनाया गया, यह उपलब्धि भी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्षों के नाम जाता है, जिसके तहत संपूर्ण भारत में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सम्मानित किया गया। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में राहुल गाँधी जी को सुनने झारखंड से हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सफलतापूर्वक हुई यह उपलब्धि भी प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों को जाता है। झारखंड राज्य में सदस्यता अभियान फार्म के द्वारा और डिजिटल माध्यम से व्यापक रूप से चलाया गया, जिसका श्रेय भी प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों को जाता है। झारखंड प्रदेश में गठबंधन सरकार के अंतर्गत सभी जिलों में 20 सूत्रीय कमेटी का गठन प्रदेश स्तर, जिला स्तर और प्रखंड स्तर पर की गई, जिसमें मुख्य भूमिका के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके कमेटी को जाता है। झारखंड प्रदेश में बोर्ड एवं निगमन का गठन कुछ हो चुके हैं और कुछ की प्रक्रिया द्रुत गति से चल रही है। यह भी बहुत ही सराहनीय कदम है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन, जिलों अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों का गठन, संपूर्ण भारत में मंडल कमेटियों का गठन की जा रही है। जिसमें झारखंड प्रदेश के अंतर्गत जिले के सभी मंडलों का गठन द्रुत गति से संपन्नता की ओर है, झारखंड में काफी अरसे के बाद पंचायत अध्यक्षों का गठन और कमेटियों का गठन द्रुत गति से हो रही है।

     

     

    इसके अलावा प्रदेश स्तर पर मोदी सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ रांची में तथा जिले के सभी मुख्यालयों में, सभी प्रखण्डों में पदयात्रा, रैली, सभा, धरना-प्रदर्शन, काला पट्टी बांधकर, नुक्कड सभा, पुतला दहन, प्रेस वार्ता के माध्यम से जोरदार ढंग से विरोध कार्यक्रम चलाया गया। प्रदेश में सभी विंग का पुनर्गठन हुआ है। प्रदेश कमिटी द्वारा जिला स्तर पर प्रभारी, वि स स्तर पर प्रभारी, प्रखण्ड स्तर पर संगठन सशक्तिकरण के लिए तथा समीक्षा के लिए जिम्मेदारी दिया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन का सफल कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर देखने को मिला। प्रदेश प्रभारी के 1800 कि मी का दौरा कार्यक्रम का सफल प्रबंधन कार्य प्रदेश स्तर पर संचालित हुआ। जिसके तहत सभा का आयोजन तथा रैली का आयोजन भी हुआ। वर्तमान में मिशन 2024 के तहत प्रदेश में संगठन के अभियान को चुनावी माहौल पर कार्य कराने का श्रेय जाता है। पुनः प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारीअध्यक्ष के साथ साथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूँ कि सभी का सहयोग मिला और संगठन के प्रति आम लोग बड़े उत्साह के साथ जुड़ रहे है। यह उत्साह अवश्य ही कांग्रेस का सरकार देश में लाने में सफल होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article30 महिला प्रतिभागियों को मखाना की रोस्टिंग, फ्लेवरिंग, पैकेजिंग का दिया गया प्रशिक्षण ।
    Next Article जमशेदपुर : बालू तस्करों की चाँदी, सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, आंगनबाड़ी केंद्र नहीं पहुँच पा रहे बच्चें, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने किया दौरा, सिस्टम पर उठाये सवाल

    Related Posts

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    May 10, 2025

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    May 10, 2025

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है:सरयू राय

    पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.