Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यातायात प्रबन्धन को सुदृढ एवं सडक दुर्घटनाओं को कम करने हेतु किये जा रहे हैं प्रयास
    Breaking News बिहार

    यातायात प्रबन्धन को सुदृढ एवं सडक दुर्घटनाओं को कम करने हेतु किये जा रहे हैं प्रयास

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    पटना ,बिहार :बिहार पुलिस मुख्यालयपटना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत राज्य के प्रमुख चार शहरों पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं
    बिहारशरीफ में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं। पटना और मुजफ्फरपुर में यातायात नियंत्रण, विनियमन (Regulation) एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध माह अप्रैल से कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध e-challan की प्रक्रिया 02 शहरों पटना तथा मुजफ्फरपुर में Automatic ( स्वचालित ) कर ली गयी है और मुख्य रूप से Over speeding, without Helmet, without Seatbelt, Triple riding and wrong side driving पर पटना शहर में 27.04.2023 से 20.08.2023 तक कुल 74797 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं
    मुजफ्फरपुर शहर में 18.04.2023 से 21.08.2023 तक कुल 180 वाहनों के विरुद्ध चलान निर्गत कर शमन की कार्रवाई की गयी है। बिहारशरीफ एवं भागलपुर में Automatic (स्वचालित ) e-challan की प्रक्रिया का कार्य एक माह में सम्पन्न कर लिये जाने की सम्भावना है।Red Light Violation, Use of Mobile while driving gd Choke points wrong side
    driving जैसे उल्लंघनो पर भी कार्रवाई प्रारम्भ किये जाने के उपरान्त भी माह अगस्त से पटना जिले में Automatic e-challan की संख्या में कमी आँकी गयी है। यह इस बात को दर्शाता है कि आम जनता यातायात के नियमों के अनुपालन के प्रति सजग हुई है और हेलमेट / सीट बेल्ट के नियमों के अनुपालन की प्रतिशत संख्या में वृद्धि हुयी है। इस हेतु बिहार पुलिस पटना जिले के आम
    नागरिको को धन्यवाद ज्ञापित करती है।एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया है कि Smart city परियोजना के अन्तर्गत बने सुविधाओं का ट्रैफिक के साथ-साथ अपराध निरोध / नियंत्रण / उदभेदन के क्षेत्र में अधिकाधिक उपयोग हो सके। इसके सम्बन्ध में बिहार पुलिस की एक टीम हैदराबाद / मुम्बई के Smart city परियोजना के कार्यप्रणाली का अध्ययन करने हेतु स्थल भ्रमण करने जाएगी।बिहार के सभी जिलों में दो चरणों में कुल 1117 Hand Held Device वितरित किये गये है। इनमें से 12 यातायात जिलों को कुल 845 Hand Held Device वितरित कर पूरी तरह आच्छादित कर दिया गया है, जिससे इन जिलों में मैनुअल चालान की प्रक्रिया बन्द हो गयी है। अब Hand Held Device के माध्यम से फोटोग्राफिक Evidence के साथ e-challan निर्गत किया जा रहा है ताकि सड़क सुरक्षा एवं यातायात विनियमन में अपेक्षित मदद मिल सके।शेष 28 जिलों में यातायात बल की स्वीकृति का प्रस्ताव गृह विभाग में विचाराधीन है स्वीकृति
    उपरान्त एक माह के अन्दर इन 28 जिलों को भी पूरी तरह से e-challan प्रक्रिया से आच्छादित कर दिया जाएगा।सभी जिलों द्वारा Hand Held Device से माह अप्रैल से 10.08.2023 तक कुल 157009 ( एक लाख सत्तावन हजार नौ) चालान के विरुद्ध शमन की कार्रवाई की गयी है। सम्भावना है कि
    सभी जिलों में यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति अपेक्षित सफलता प्राप्त की जा सकेगी तथा यातायात प्रणाली को सुगम बनाया जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे एथेंस, 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला ग्रीस दौरा
    Next Article हेमंत सोरेन की केन्‍द्र को चुनौती के मायने

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.