Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे एथेंस, 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला ग्रीस दौरा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे एथेंस, 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला ग्रीस दौरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे एथेंस, 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला ग्रीस दौरा
    पीएम नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय ग्रीस दौरे पर एथेंस पहुंच गए हैं। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग से सीधा एथेंस पहुंचे।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर ग्रीस  की राजधानी एथेंस  पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का विमान कुछ देर पहले ही एथेंस के एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। इससे पहले पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका ) के जोहानसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन  में हिस्सा लेने पहुंचे थे और वहाँ से सीधे एथेंस पहुंचे। एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद पीएम मोदी जैसे ही विमान से उतरे, उनका राजकीय तरीके से स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापैट्रिटिस  ने पीएम मोदी को रिसीव करने के साथ ही उनका स्वागत भी किया।

     

     

    40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला ग्रीस दौरा

    पीएम मोदी का यह ग्रीस दौरा काफी खास भी है। इसकी एक वजह यह भी है कि 40 साल में यह पहला ऐसा मौका है जब एक भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस के दौरे पर गए हैं।
    अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा

    पीएम मोदी अपने एक दिवसीय ग्रीस दौरे पर पीएम मोदी ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना साकेलारोपोउलोउ (Katerina Sakellaropoulou) और पीएम किरियाकोस मित्सोताकिस (Kyriakos Mitsotakis) से मुलाकात करेंगे और अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच भारत और ग्रीस के संबंधों में मज़बूती लाने के साथ ही ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, शिपिंग, माइग्रेशन, डिफेंस जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी और इन मुद्दों पर आगे काम करने के लिए रोडमैप भी तैयार किया जाएगा। ग्रीस के पीएम की तरफ से पीएम मोदी के लिए लंच का आयोजन भी किया जाएगा।

     

     

    बिज़नेस लीडर्स से भी करेंगे मुलाकात

    पीएम मोदी एथेंस में भारतीय और ग्रीस मूल के बिज़नेस लीडर्स से भी मुलाकात करेंगे और भारत में बिज़नेस इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देंगे।

    प्रवासी भारतीयों को करेंगे संबोधित

    पीएम मोदी एथेंस में प्रवासी भारतीयों को भी एक प्रोग्राम में संबोधित करेंगे। एथेंस में ग्रीस के कोने-कोने से प्रवासी भारतीय पीएम मोदी से मिलने के लिए आए हैं। पीएम मोदी के इस ग्रीस दौरे के लिए वहाँ मौजूद सभी प्रवासी भारतीय काफी उत्साहित हैं। एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधे होटल पहुंचे, जहाँ प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी उनसे मुलाकात की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article32 साल के इस एक्टर ने अपनी मां की कराई दूसरी शादी, अकेलेपन से थी परेशान, नए पापा की शेयर की फोटो
    Next Article यातायात प्रबन्धन को सुदृढ एवं सडक दुर्घटनाओं को कम करने हेतु किये जा रहे हैं प्रयास

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.