Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की सियासत में भूचाल के आसार ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किया तलब
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड की सियासत में भूचाल के आसार ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किया तलब

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड की सियासत में भूचाल के आसार ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किया तलब

     

    झारखंड के CM हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब, ED ने 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

     

    ईडी का आरोप है कि जमीन घोटाले में सीएम सोरेन के साथ उनके परिवार के सदस्यों का भी हाथ है. इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है

     

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें समन जारी किया है. ईडी ने हेमंत सोरेन के 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी का आरोप है कि जमीन घोटाले में सीएम सोरेन के साथ उनके परिवार के सदस्यों का भी हाथ है. इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

    ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े अवैध खनन मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से इससे पहले 18 नवंबर 2022 को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. सोरेन ने पूछताछ के बाद ईडी को एक ओपन लेटर लिखा था. अब एक बार फिर से हेमंत सोरेन को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है.

    रांची में हुए जमीन घोटाले मामले में रांची प्रमंडल के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर जांच हो रही है. सेना के कब्जे वाली जमीन के सिलसिले में जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्जी नाम और पते के आधार पर सेना की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है. रांची नगर निगम ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. ईडी ने इसी प्राथमिकी को इसीआईआर के रूप में दर्ज किया और जांच शुरू की.

    विष्णु अग्रवाल की रिमांड 5 दिन बढ़ी

    इस बीच जमीन घोटाले मामले में ईडी न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल से पूछताछ कर रही है. कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड दी थी. विष्णु अग्रवाल को 31 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था. ईडी के अधिकारियों ने उनसे पांच घंटे से अधिक पूछताछ की. उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद दूसरे दिन कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें ईडी को पांच दिनों की रिमांड पर भेजा गया

    1000 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध खनन का दावा
    ईडी ने इस मामले में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध खनन से संबंधित पीओसी की पहचान की है. मामले में ईडी की गई जांच के दौरान कई तारीखों पर पूरे भारत में 47 स्थानों पर तलाशी ली गई. इसके परिणामस्वरूप 5.34 करोड़ कैश जब्त की गई, बैंक की शेष राशि को फ्रीज कर दिया गया. इसके अलावा ईडी ने हाइवा ट्रक, दो एके -47 असॉल्ट राइफलों के साथ कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगेड़िया के सेवानिवृत्त हो रहे बीईईओ को सम्मानित करने का लिया गया निर्णय
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.