Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के सिखों का अधिकार बरकरार रहेगा : हेमंत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड के सिखों का अधिकार बरकरार रहेगा : हेमंत

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के सिखों का अधिकार बरकरार रहेगा : हेमंत
    तख्त श्री हरमंदिर जी प्रबंधक कमेटी प्रकरण
    जमशेदपुर। सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं संस्था सांझी आवाज के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया कि झारखंड के सिखों का अधिकार हर हाल में बरकरार रहेगा। जो पूर्व में मिल रहा है, वह मिलता रहेगा। इस संबंध में वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क कर सम्मानजनक समाधान निकालेंगे।
    प्रतिनिधिमंडल की ओर से पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू एवं चेयरमैन जसवीर सिंह सिरे ने ज्ञापन सौंप कर बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली की देखरेख एवं प्रबंधन कर रही संस्था 1955 से निबंधित है। पांच निर्वाचन क्षेत्र है उसमें दक्षिण बिहार एक है। दक्षिण बिहार से झारखंड अलग राज्य बनने के बाद भी यहां के गुरुद्वारे की सिंह सभाओं को मताधिकार रहा है परंतु अब काटने की कोशिश हुई है।
    जबकि बिहार पुनर्गठन अधिनियम के अनुच्छेद 84 एवं अनुच्छेद 85 के प्रावधान के अनुसार जिन विषयों पर नीतिगत फैसला नहीं हुआ है वह विषय यथावत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि सिखों की भावनाओं को विधायक सरयू राय ने विधानसभा में भी रखा है।
    यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस में आयोजित कार्यक्रम में स्टेज पर थे और उन्होंने सिख प्रतिनिधिमंडल को वहीं पर बुलवाया और मांग पत्र लिया।
    इस प्रतिनिधिमंडल में कुलविंदर सिंह, चंचल सिंह भाटिया, अमरीक सिंह, सोनी सिंह, जगतार सिंह नागी, सतनाम सिंह सोहल, सरताज सिंह बाजवा, गुरप्रीत सिंह राजा, सरबजीत सिंह आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिवक्ता गौतम सिंह और चंदन यादव के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
    Next Article सांसद विद्युत वरण महतो ने नई दिल्ली से चलकर आज सायं बेला में जमशेदपुर पहुंचे और शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.