Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 12 तुगलक लेन वाला बंगला राहुल गांधी को फिर अलॉट हुआ, बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है
    Headlines राजनीति

    12 तुगलक लेन वाला बंगला राहुल गांधी को फिर अलॉट हुआ, बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    12 तुगलक लेन वाला बंगला राहुल गांधी को फिर अलॉट हुआ, बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है
    नई दिल्ली. लोकसभा की सदस्यता फिर से हासिल करने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना बंगला वापस मिलेगा. सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बताया जाता है कि केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अपना आधिकारिक सांसद आवास वापस मांगा है. सूत्र की मानें, तो उन्हें उनका पुराना घर ही अलॉट किया गया है जो कि 12 तुगलक लेन है.

    जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से एक सांसद के रूप में अपना आधिकारिक आवास वापस पाने पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है.वह असम कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक के लिए एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे थे.

     

     

     

    सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में दोषी ठहराए हुए उन्हें अधिकतम दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके कारण उन्हें संसद के निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. बाद में गुजरात हाईकोर्ट ने भी कांग्रेस नेता की सजा बरकरार रखी, लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी सजा पर रोक लगा दी. न्यायालय के इस फैसले के बाद गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकेंगे.

     

     

     

    मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के तीन दिनों बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई. इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी की थी. सचिवालय ने अधिसूचना में कहा था कि उच्चतम न्यायालय के चार अगस्त के फैसले के मद्देनजर गांधी की अयोग्यता संबंधी 24 मार्च की अधिसूचना का क्रियान्वयन आगामी न्यायिक फैसले तक रोका जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
    Next Article झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शहीद निर्मल दा के योगदान औऱ बलिदान को कभी भूल नहीं सकते,हर चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी प्रतिबद्धता राज्य वासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही सरकार_: हेमन्त सोरेन,मुख्यमंत्री, झारखंड

    Related Posts

    विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए जमशेदपुर के महेश मिश्रा का चयन

    November 12, 2026

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    November 12, 2026

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए जमशेदपुर के महेश मिश्रा का चयन

    Dafabet Casino Online App & Mobile Guide for Indian Players

    Dafabet VIP Guide: Unlock Exclusive Perks for Indian Players

    Pistolo Casino Bonus – Πλήρης οδηγός: εγγραφή, KYC, πληρωμές, mobile app & ασφάλεια

    Pistolo Casino Com – Πληρωμές, Μεθόδους Κατάθεσης & Γρήγορες Αναλήψεις στην Ελλάδα

    Pistolo Greece – οδηγός εφαρμογής και κινητής εμπειρίας

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    मूडीज ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, अब 7% रहने की उम्मीद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.