Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं, ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की है आवश्यकता- उप विकास आयुक्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं, ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की है आवश्यकता- उप विकास आयुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेरी माटी मेरा देश” अभियान को मुहिम का रूप देने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों संग किया बैठक

    *कार्यक्रम को सफल बनाने मे जनप्रतिनिधिगण एवं सभी संबंधित पदाधिकारी की सहभागिता है काफी अहम- उप विकास आयुक्त*

    देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं, ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की है आवश्यकता- उप विकास आयुक्त

    आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आमजनों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से देशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक “मेरी माटी मेरा देश” अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान को मुहिम का रूप देने के उद्देश्य से आज समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों, सभी संबंधित पदाधिकारियों संग बैठक किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आम जनों में राष्ट्र भावना एवं राष्ट्रप्रेम जागृत करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामों से कलश में मिट्टी एकत्र कर उसे प्रखंड के माध्यम से जिले को भिजवाने को कहा गया एवं मिट्टी एकत्र करते हुए सेल्फी भी लेने को कहा गया। उक्त मिट्टी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां देश भर की मिट्टी को एकत्र कर 30 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिले से “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने का अपील किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं सभी संबंधित पदाधिकारी की सहभागिता काफी अहम है।

    इस दौरान “मेरी माटी मेरा देश” के अलावे शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण, 5 शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन एवं झंडोत्तोलन तथा राष्ट्रगान कार्यक्रम किया जाएगा। पंचायतों में स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर 75 स्वदेशी वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका बनाने की भी बात कही गई। यदि किसी पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण नहीं किया गया है तो जल स्रोत वाले स्थान पर अमृत वाटिका का विस्थापन करने को कहा गया। अमृत वाटिका में वीर शहीदों की याद में एक शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण करने को कहा गया। साथ हीं 13,14 एवं 15 अगस्त को हर घर, सरकारी-गैर सरकारी सभी कार्यालयों एवं संस्थान में तिरंगा फहराने एवं राष्ट्रगान का अपील किया गया। उन्होंने कहा कि देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं है इसलिए ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की आवश्यकता है।

    बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त के साथ सभी पंचायत प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक आईटी डीएसपी संदीप कुमार दुराईबरू, जिला-भू-अर्जन पदाधिकारी श्रीमती सरोज तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री धनवीर लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सामान्य शाखा उप समाहर्ता एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगभग 4 करोड़ रूपए की लागत से जामताड़ा के बिक्रमपुर हिंगलो नदी पर बना पुल इन दिनों दूर्घना को दे रहा है आमंत्रण
    Next Article जिले के 18 प्रखण्ड, 56 मण्डल, 231 पंचायत तथा 1885 बुथ स्तर पर सेवादल का विस्तार की जाएगी, इसके लिए इच्छुक कार्यकर्ता आगे आए :आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.